logo

टाटा स्टील के खिलाफ मंत्री बन्ना गुप्ता ने काला पट्टी बांध कर दिया धरना

15015news.jpg

द फॉलोअप टीम, जमशेदपुर
झारखंड से शुरू होकर जिस कंपनी देश और दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है, आज वही कंपनी झारखंड के लिए अभिशाप बन गई है, ऐसा झारखंड के माननीयों का मानना है। टाटा कंपनी के कई फैसले का खुले तौर पर जेएमएम और कांग्रेस के विधायक विरोध कर रहें हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने तो मुंह पर काला पट्टी बांध कर जमशेदजी टाटा की मूर्ति के सामने धरने पर बैठ गये हैं।


भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि ना देना राज्य का देश का अपमान
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि टाटा के अधिकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि नहीं दी। टाटा के अधिकारी जमशेदजी टाटा के विचारों और उनके सपनों को तोड़ने का काम कर रहे हैं। जमशेदपुर दौरे पर आए जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता टाटा स्टील के अधिकारियों के खिलाफ भड़के नजर आ रहे हैं। 15 नवंबर को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर टाटा स्टील के अधिकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि नहीं दी जिसका स्वास्थ्य मंत्री ने विरोध जताया है। इस भावना से आहत होकर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जमशेदपुर के बिष्टुपुर पोस्टल पार्क पहुंचे और जमशेदजी टाटा की प्रतिमा को गंगाजल से धोकर कर वहां मुंह पर काली पट्टी बांध सांकेतिक धरने पर बैठ गए, उन्होंने स्लोगन लिखा पोस्टर के साथ धरना दिया है। इस दौरान उनके समर्थक भी मौजूद रहे।


भगवान बिरसा का अपमान नहीं बर्दाश्त करेगा हिन्दुस्तान
भगवान बिरसा मुंडा का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जमशेद जी नौसरवान जी टाटा ने एक शहर को बसाया है, उनके सपने का शहर में आज टाटा के अधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन नहीं कर रहे हैं। जिस राज्य में टाटा स्थापित है राज्य के स्थापना दिवस और उस राज्य के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले धरती आबा भगवान बिरसा के नाम पर टाटा समूह द्वारा किसी तरह का कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया, ना ही उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। अधिकारियों ने टाटा के सपनों का भी अपमान किया गया है।