द फॉलोअप टीम, रांचीः
लड़कियों की शादी की कानूनी उम्र अब 21 कर दी गई है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लड़कों और लड़कियों के लिए विवाह की न्यूनतम उम्र एक जैसी यानी 21 वर्ष कर दी है। विधेयक को मंजूरी मिल गई है। लेकिन झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन केंद्र सरकार के इस फैसले का विरोध कर रहे हैं। हफीजुल हसन कह रहे हैं कि सरकार को इसे बढ़ाने की बजाय कम करनी चाहिए। इसे घटाकर 16 साल कर दिया जाना चाहिए, अगर 16 नहीं कर सकते तो इसे 18 साल ही रहने दें। मंत्री के इस बयान का BJP ने विरोध किया है।

BJP नेता कर रहे विरोध
हफीजुल हसन के इस बयान का BJP ने विरोध किया है। बोकारो से विधायक विरंची नारायण ने कहा, 'एक मंत्री को ऐसा बयान नहीं देना चाहिए। वे पार्टी के वरिष्ठ नेता भी हैं।' झारखंड में लड़कियों की शादी औसत आयु की उम्र देश के औसत आयु से 13% अधिक है। अभी भी देश में 23.3 फीसदी लड़कियों का विवाह 18 साल से कम उम्र में हो जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में यह प्रतिशत 27 फीसदी है। यानी हर 4 में से एक लड़की का विवाह 18 साल से कम उम्र में होता है।
लड़कियों को कुपोषण से बचाना जरूरी
पीएम ने 15 अगस्त को अपने भाषण में कहा था, 'यह सरकार लगातार बेटियों और बहनों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है। हमारी बेटियों को कुपोषण से बचाने के लिए यह जरूरी है कि उनकी शादी सही उम्र में हो।' गौरतलब है कि शादी के लिए 18 सााल कानूनी उम्र होने के बाद भी आज भी ग्रामिण इलाकों में कुछ माता-पिता अपने बेटियों की शादी कच्ची उम्र में कर दे रहे हैं जिसका असर उनके स्वास्थ्य पर पड़ रहा है।