logo

हत्या या आत्महत्या! पेड़ से लटका मिला नाबालिग का शव, आँखों में मिले गहरे चोट के निशान

9563news.jpg
द फॉलोअप टीम, पलामू :
जिले के पांकी ब्लॉक(Panki Block) के सूडी पंचायत के बांदुबार में 10वीं की छात्रा का शव पेड़ से लटका मिला। पहचान 16 वर्षीय चंदा कुमारी के रूप में की गयी। बताया गया कि छात्रा की एक आंख पर गहरे चोट के निशान मिले हैं। वह सोमवार सुबह 11 बजे से अपने घर से गायब थी। परिजनों ने मंगलवार को थाना में उसकी गुमशुदगी की जानकारी भी दी थी। परिजनों ने 4-5 लड़कों पर छात्रा के अपरहरण का भी शक जाहिर किया है। बता दें की शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा मामले की जांच में जुट गई है। 

शव को लोगों ने देखा था  
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि शव को बकरी चराने वाले लोगों ने कल ही देखा था, लेकिन डर से उन्होंने कल किसी को जानकारी नहीं दी। जब इसकी पुष्टि हुई कि शव गांव की ही लड़की का है तो बुधवार सुबह गांव में इसकी जानकारी दी गई। लोगों के अनुसार, शव को देखने से ऐसा लग रहा है कि चंदा की हत्या कर लाश को फंदे से लटकाया गया है।

सोमवार से थी लापता 
पुलिस इसे प्रथम दृष्टया हत्या का मामला मान रही है। मृतिका के पिता श्याम नारायण प्रजापति ने बताया कि चंदा के लापता होने के बाद उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। मंगलवार को पांकी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।