logo

रानी चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में महिला पुलिस के साथ बदसलूकी, दो अस्पतालकर्मियों हिरासत में

5249news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
आये दिन अस्पताल से हम मरीजों के साथ होने वाली बदसलूकी की खबरेंं सुनते रहते हैंं। ताजा मामला रांची के रानी चिल्ड्रेन अस्पताल का है। एक महिला पुलिसकर्मी अपने मासूम बच्चे को दूध देने गयी थी। उसके साथ बदसलूकी और धक्का-मुक्की की गई।  इस दौरान महिला सीढ़ियों से गिर गयी। उन्हें काफी चोट आई है। कोतवाली थानापुलिस ने 2 अस्पतालकर्मियों को हिरासत में लिया है। मौके से धक्का देनेवाला गार्ड फरार हो गया है। 

अस्पताल कैंपस में जमकर हंगामा 
जिस महिला के साथ धक्का मुक्की की गयी है वह  जैप 10 की कर्मी है। नाम सुषमा लकड़ा है। घटना के बाद अस्पताल कैंपस में जमकर हंगामा किया गया।  महिला पुलिसकर्मी रानी चिल्ड्रन में एडमिट अपने बच्चे को देखने पहुंची थी। लोगो की यह भी शिकायते हैंं कि आये दिन यहाँ मरीजों के परिजन के साथ बदसलूकी की जाती है।