logo

झारखंड में कोरोना से 5142 लोगों की मौ' त- स्वास्थ्य मंत्री ने सदन में दी जानकारी

झारखंड में कोरोना से 5142 लोगों की मौ' त- स्वास्थ्य मंत्री ने सदन में दी जानकारी

द फॉलोअप टीम, रांचीः

कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी  के एक सवाल के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि झारखंड में कोरोना से 5142 लोगों की मौत हुई है। कहा कि कोरोना से मृत लोगों के परिजनों को मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर मुआवजा का भुगतान किया जाएगा। कोरोना से मृत लोगों के मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में हो रही कठिनाई दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 21 अक्टूबर को जिला स्तर पर c-dac बनाने के लिए अधिसूचना जारी की गई है।

कोरोना से मृत व्यक्तियों के परिजनों को 50 हजार का मुआवजा भुगतान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार कोरोना से मौत के आंकड़े को नहीं छुपा रही है। विधायक इरफान अंसारी ने कोरोना से हुई मौत के आंकड़ों की पूरी सूची उपलब्ध करवाने का सवाल उठाया। कहा आंकड़े छुपाने से अधिकारी बचें।