द फॉलोअप टीम, रांची:
शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन हजारीबाग में बिजली की लचर व्यवस्था को लेकर हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल ने विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जो भी वादे जनता से किए उस पर वह खरी नहीं उतर पा रही है। भाजपा की सरकार में जहां लोगों को 10 से 15 घंटा निर्बाध बिजली उपलब्ध करवाई जा रही थी, वहीं इस बार मात्र 3 से 4 घंटे ही उपलब्ध हो रही है। ऐसे में उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि बिजली की लचर व्यवस्था के कारण छोटे उद्योग अब बंदी के कगार पर पहुंच गए हैं। वहीं छात्रों को भी पढ़ाई में काफी परेशानी हो रही है। इतना ही नहीं शीतकाल में जो फसल किसानों ने अपने खेतों में लगाए हैं उसके पटवन के लिए भी उन्हें डीजल का उपयोग करना पड़ रहा है। यदि बिजली निर्बाध रूप से मिले तो किसानों को भी काफी फायदा पहुंचेगा।