logo

झारखंड में सिर्फ ST& SC मनरेगा मजदूरों को मिल रही मजदूरी, बाकी का 308 करोड़ रुपये भुगतान लंबित

झारखंड में सिर्फ ST& SC मनरेगा मजदूरों को मिल रही मजदूरी, बाकी का 308 करोड़ रुपये भुगतान लंबित

द फॉलोअप टीम, रांची:

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत झारखंड में सामान्य और ओबीसी श्रेणी के मजदूरों को काम करने के बावजूद पिछले दो महीने से मजदूरी नहीं मिल रही है। जबकि एससी और एसटी श्रेणी के मजदूरों का किया जा रहा है। राज्य के 20 लाख मजदूरों का लगभग 308 करोड़ रुपये भुगतान लंबित है। यह अक्टूबर से लेकर अब तक की मजदूरी है। ऐसे मजदूरों के समक्ष परिवार के लिए दो जून की रोटी का जुगाड़ करना मुश्किल हो रहा है। सबसे अधिक गढ़वा जिले में 1.83 लाख मजदूरों का 38.55 करोड़ तो वहीं खूंटी जिले में सबसे कम 22 हजार मजदूरों का 2.66 करोड़ रुपये मजदूरी भुगतान बकाया है।

 

 

राज्य में कितने हैं मजदूर

राज्य में ओबीसी और सामान्य अन्य श्रेणी के लगभग 28 लाख सक्रिय मनरेगा मजदूर है। जबकि एससी श्रेणी में 4.60 लाख और एसटी श्रेणी के 12 लाख मजदूर हैं। 

 

किस जिले में कितने मजदूर

गढ़वा में सामान्य श्रेणी के मजदूर 2.51 लाख तो वहीं खूंटी में 0.22 लाख है। वहीं बोकारो में 1.38 लाख, चतरा में 1.23 लाख, देवघर में 1.76 लाख, धनबाद में 1.15 लाख, दुमका में 1.41, पूर्वी सिंहभूम में 1.01, गिरिडीह में 3.0, गोड्डा में 1.45, गुमला में 0.59, हजारीबाग में 1.64, जामताड़ा में 1.14, कोडरमा में 0.78, लातेहार में 0.91, लोहरदगा में 0.29, पाकुड़ में 0.82, पलामू में 2.10, रामगढ़ में 0.57, रांची में 1.34, साहेबगंज में 1.14, सरायकेला-खरसांवा में 0.94, सिमडेगा में 0.39 व पश्चिमी सिंहभूम में 0. 51 लाख अन्य श्रेणी के मनरेगा मजदूर हैं।