logo

अजब-ग़ज़ब : कमजोर दिल वाले दुनिया के इन सबसे खूबसूरत और खतरनाक हाईवे पर ना ही जाएं तो बेहतर 

zhongnan-mountain-winding-road-01.jpg

द फॉलोअप टीम, डेस्कः
कहते हैं जो चीज जितनी खूबसूरत होती है, वह उतनी ही खतरनाक होती है। इसके कई उदाहरण आप अपने आस पास हर रोज देखते होंगे। लेकिन आज इस आर्टिकल में हम आपको दुनिया के कुछ खतरनाक सड़कों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां कमजोर दिल वालों को ना ही जाने की सलाह दी जाती है। ये जगह देखने में हैं तो बहुत सुंदर लेकिन, यहां कोई आता-जाता नहीं है। ये दुनिया की सबसे खतरनाक जगहों में शुमार हैं। 

 

नॉर्थ युंगस रोड, बोलीविया: एक खतरनाक सड़क जो विश्व भर के साइकिल चालकों को आकर्षित करती है। इसे “मौत की सड़क” के रूप में भी जाना जाता है, ओल्ड युंगस रोड को दुनिया की सबसे खतरनाक जगहों में से एक माना जाता है। एक-लेन की सड़क को कई कारणों से खतरनाक माना जाता है। जिसमें घने कोहरे, तीखे मोड़, भूस्खलन, आदि, शामिल हैं। यहां दुर्घटनाओं में कई लोग मारे गए हैं। इसके बावजूद, हर साल कई साइकिल चालक अपने साइकिलिंग कौशल का परीक्षण करने के लिए यहां जाते हैं। 


कीलोंग  किश्तवाड़ रोड भारत में सबसे खतरनाक सड़कों में से एक है। अगर आप दुनिया की सबसे खतरनाक सड़कें ढूंढें तो किश्तवाड़ कीलिंग रोड एक ऐसी घातक सड़क है। सड़क संकरी, पथरीली है, और कोई भी सुरक्षा रेलिंग नहीं है। एक बुरा मोड़ चालक को 2000 फीट की खड़ी चट्टान से नीचे गिरा सकता है। इस सड़क में वाहन चलना आपका और आपके गाड़ी चलने के कौशल का परीक्षण करेगी। 

कॉमनवेल्थ एवेन्यू, फिलीपींस: यह किलर हाईवे सड़क दुर्घटनाओं के लिए बदनाम है। इस सड़क को किलर हाइवे भी कहा जाता है क्योंकि यहाँ बहुत अधिक संख्या में लोग सड़क दुर्घटनाओं का शिकार होत्ते हैं। लगभग 18 लेन वाला एक विस्तृत राजमार्ग होने के बावजूद, इस राजमार्ग में काफी लोग सड़क दुर्घटनाओं में चोटिल हुए हैं। यहाँ सड़कों पे कोई गति संकेत नहीं हैं। पिछले कुछ समय में हाईवे पर तेज़ वाहनों से कई दुर्घटनाएं हुई हैं। इसके अलावा एक उचित जल निकासी प्रणाली की कमी से बारिश के मौसम में यहाँ भारी बाढ़ आती है। इससे दुर्घटना दरों में और इज़ाफ़ा होता है।

 

जेम्स डाल्टन हाइवे अमेरिका: एक बर्फीला एकांत राजमार्ग, जहाँ ध्रुवीय भालू अक्सर दिख जाते हैं। इस राजमार्ग को अमेरिकी उपमहाद्वीप के सबसे खतरनाक राजमार्गों में से एक माना जाता है। यह सड़क तीन मुख्य कारणों से खतरनाक है – वन्य जीवन, अत्यंत दूरस्थ स्थान, और चरम मौसम की स्थिति। यहां तेज़ हवाएं चलती हैं और तापमान काफी गिर जाता है। क्यूंकि ये सड़क काफी सुनसान जगहों से गुज़रती है, यहाँ यात्रा करने वाले लोगों को सलाह दी जाती है के वोह होने साथ ज़रूरत का सभी सामान लेकर चलें। इसके अलावा, इस क्षेत्र में ध्रुवीय भालू भी आते हैं, जिन्हें बचाव में या शिकार का पीछा करते हुए लोगों पर हमला करते पाया गया है। 

राष्ट्रपति डुतरा हाईवे BR-116, ब्राज़ील: यह हाईवे आपराधिक गतिविधियों से ग्रसित राजमार्ग है। इसें “मौत का राजमार्ग” भी कहा जाता है। यह ब्राजील में दूसरी सबसे लंबी सड़क है। यह राजमार्ग ब्राज़ील के कुछ सबसे कुख्यात क्षेत्रों से गुजरता है। गिरोह हिंसा, लूट, और अस्थिर मौसम कुछ ऐसे चीज़ें हैं जिनका खतरा इस राजमार्ग में बना रहता है। पर्यटकों को आमतौर पर मार्ग न लेने की सलाह दी जाती है।

काबुल-जलालाबाद रोड, अफगानिस्तान: दुनिया की सबसे खटनरनाक सड़कों में से एक इस सड़क को भी माना जाता है। अगर आप दुनिया की सबसे खतरनाक सड़कें ढूंढ रहे हैं तो काबुल से जलालाबाद की 65 किलोमीटर की दूरी सबसे भयानक मानी जाती है। यह रास्ता तालिबान क्षेत्र से होकर गुजरता है। हालाँकि, यह इसे इतना खतरनाक नहीं बनाता। सड़क बेहद उबड़-खाबड़ पहाड़ी क्षेत्र से होकर गुजरती है। इस सड़क पे कई लोगों ने अपनी जान गावांई है। बारिश और सर्दियों के मौसम के दौरान ये सड़क और भी खतरनाक हो जाता है।