logo

ज़ायका झारखंंड का! जानिए कुछ मशहूर झारखंडी डिशेस के बारे में...

6070news.jpg


द फॉलोअप टीम, डेस्क :
कुछ तो ख़ास है झारखण्ड में। यहां की खूूबसूूरती, छलकते झरने, लहलहाते खेत, हरियाली से भरेपूरे जंगल। यहाँ की कला संस्कृति, मिटटी से जुड़े लोग अपने में एक अलग दुनिया समेटे हुए हैंं। हम यदि बात करते हैंं झारखण्ड की संस्कृति की तो यहां के पकवानोंं के बारे में नहीं भूल सकते। माटी की भीनी खुशबू खुद में बसाए आदि जनजाति की छाप खुद में लिए यहां के व्यंजनों का एक अलग जायका है। पौष्टिक होने के साथ साथ टेस्ट में ज़बरदस्त इन व्यंजनों के बारे में आपको पता ही होगा अगर नहीं तो चलिए आपको ले चलते है स्वाद और संस्कृति से भरे एक ऐसे सफर में जिसको पढ़ कर आपके भी मुँह में पानी आ जायेगा।



1. धुसका 
-अपने फेमस गाना तो सुना ही होगा '' धुस्का बर्रा खाएंगे ,झारखण्ड में बीएस जायेंगे" जी हाँ, धुसका का स्वाद आपको झारखंड की गलियों में ही नहीं लगभग हर एक घर में भी चखने को मिल सकता है। ये ब्रेकफास्ट डिश है जो चावल-दाल के घोल से तैयार की जाती है और काले चने की ग्रेवी वाली सब्जी के साथ सर्व की जाती है। ब्रेकफास्ट में जितने न्यूट्रिशन की जरूरत होती है उतना आप इस डिश को खाकर आसानी से ले सकते हैं। स्वाद और सेहत के जबरदस्त कॉम्बिनेशन वाली इस डिश को भी टेस्ट करना न भूलें।



2. लजीज पीठा धनिए की चटनी के साथ
-इसे आटा, सूजी और चावल से मिलाकर बनाया जाता है। इसमें सब्जियों और दाल की स्‍टफिंग रहती है। हालांकि कई अन्‍य राज्‍यों में भी पीठा बनाया जाता है। लेकिन झारखंड जैसा स्‍वाद किसी राज्‍य के पीठे में आपको नहीं मिलेगा। इसको यहां धनिए की चटनी के साथ खाए जाने का चलन है।



3. झारखंड का ज़बरदस्त मालपुआ
-वैसे तो मालपुआ एक सामान्य डिश है और देश के बाकी राज्‍यों में भी परोसी जाती है। मगर झारखंड में मालपुआ धार्मिक और शुभ कार्यों में सबसे पहले प्रयोग किया जाता है। आटा, दूध, केले, चीनी और मलाई के मिश्रण को तैयार करके पहले डीप फ्राई किया जाता है और फिर उसे चाशनी में डुबोकर परोसा जाता है। अगर आप भी झारखंड आने के बारे में सोच रहे हैं तो यहां के रसीले मालपुए अवश्‍य खाएं।



4. खासियत है चिलका रोटी
-हर राज्‍य में तीज-त्‍योहार में कुछ खास व्‍यंजन बनाए जाते हैं। उन्‍हीं खास व्‍यंजनों में से एक है झारखंड की चिलका रोटी। चिलका रोटी यहां का फेमस फूड है और इसे बेसन और चावल से तैयार किया जाता है। स्वाद में बेहतरीन और हेल्दी देखने में यह कई बार डोसे जैसा लगता है, लेकिन इसका स्‍वाइ लाजवाब होता है। इसे यहां चटनी के साथ सर्व किया जाता है।



5. दुधौरी मिठाई
-यह झारखंड की मशहूर मिठाई है। झारखंड के साथ ही ये बिहार में भी काफी लोकप्रिय है। दुधौरी झारखंड और बिहार की पारंपरिक मिठाई है। बिहार और झारखंड में जब चावल की नई फसल होती है, तब पहली फसल के चावल से ये मिठाई बनाई जाती है। इस मिठाई को बनाने में चावल, दूध और घी की आवश्यकता होती है। आप घर में आसानी से इस मिठाई को बना सकते हैं।


ऐसे ही सूचनात्मक स्टोरीज के लिए बने रहें हमारे साथ......