logo

मेरे दामाद को खुश कर दो तभी घर में रखेंगे...कहकर सास ने बहु को घर से निकाला

मेरे दामाद को खुश कर दो तभी घर में रखेंगे...कहकर सास ने बहु को घर से निकाला

द फॉलोअप टीम, जमशेदपुरः

गोविंदपुर थाना क्षेत्र से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। गौरतलब है कि यहां एक सास ने बहू को मारपीट कर घर से निकाला और बच्चा भी छीन लिया। बहु थाना जा कर न्याय मांग रही है। बहु ने बताया कि सास ने उसे कहा कि मेरे दमाद को खुश करो तब तुम्हें रखेंगे। मना करने पर सबने मिलकर मुझे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने न्याय की मांग की है। 

मामला क्या है
पीड़िता बहु ने बताया कि मेरी सास और मेरे पति ने आज मारपीट कर मुझे घर से निकाल दिया और हमारा बच्चा भी छीन लिया है। ननद, नंदोसी भी मुझे काफी परेशान और प्रताड़ित करते हैं। इतना ही नहीं मेरी सास कहती हैं मेरे दमाद को तुम खुश करो और उनके साथ शारीरिक संबंध बनाओ तब तुमको रखेंगे, नहीं तो नहीं रखेंगे। इसलिए मुझे मारपीट और प्रताड़ित करते हैं। 


समाज सेविका ने दिया साथ
समाज सेविका सुनीता कुमारी ने कहा कि पीड़ित महिला को न्याय मिलना चाहिए। उसकी सास, पति, ननद, नंदोषी महिला को काफी प्रताड़ित करते हैं। हम प्रशासन से मांग करते हैं कि ऐसे लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाये।