logo

मुंबई के L&T कंपनी ने गुमला के 12 मजदूरों को दिया बकाया वेतन,  राज्य सरकार ने किया था हस्तक्षेप

13913news.jpg

द फॉलोअप टीम, गुमला:

ईस्ट मुंबई के L&T कंपनी में कार्यरत गुमला के 12 श्रमिकों को उनके बकाया वेतन दे दिया गया है। यह वेतन उन्हें राज्य सरकार के हस्तक्षेप के बाद मिला है। कंपनी ने श्रमिकों को 1,83,066 रुपये का भुगतान किया है। श्रमिकों ने वेतन मिलने के बाद मुख्यमन्त्री हेमन्त सोरेन, श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता और श्रम विभाग के अन्तर्गत राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष के प्रति आभार प्रकट किया है।

 

लॉकडाऊन से नहीं मिला था वेतन 

जानकारी के अनुसार  पालकोट प्रखंड स्थित बागेसेरा गांव के कुल 12 मजदूर ईस्ट मुंबई की एलएंडटी कंपनी में काम करने गये थे। ये श्रमिक पिछले साल से कंपनी में काम कर रहे थे। इन सभी ने खूंटी के कल्याण गुरुकुल में प्रशिक्षण लिया था। इन 12 श्रमिकों को लॉकडाऊन के बाद से मजदूरी भुगतान नहीं हो पाया था। 

जीवन जीने में हो रही थी समस्या 

इन मजदूरों के सामने खाने-पीने व रहने की भारी समस्या उत्पन्न हो गयी थी। गत 8 अक्तूबर 2021 को इन मजदूरों ने राज्य प्रवासी श्रमिक नियंत्रण कक्ष से संपर्क किया और अपनी समस्या की जानकारी दी थी। इसके बाद नियंत्रण कक्ष के प्रतिनिधि ने एलएंडटी के मैनेजर से इस संबंध में बातचीत की और सभी 12 श्रमिकों के बकाया कुल 1,83,066/रुपये का भुगतान कराया। सभी श्रमिक अभी मुंबई में हैं और एलएंडटी कंपनी में ही काम कर रहे हैं।