logo

सवाल : किसने ली रांची के पूर्व सांसद के भांजे की जान, बिना पोस्टमार्टम के हुआ दाह संस्कार

crime.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:
रांची के कई बार बीजेपी से सांसद रहे रामटहल चौधरी के भांजे का शव एक कुआं से बरामद किया गया है। उसका नाम संजीत महतो था। उम्र 43 वर्ष थी। वह अनगड़ा थाना क्षेत्र के राजाडेरा सूपा गांव निवासी था। प्याज सिंचाई करने के दौरान संजीत का शव बरामद किया जा सका। सूपा गांव का किसान तारालाल महतो अपनी बाड़ी में प्याज की फसल में पटवन करने के लिए इस कुंआ की साफ-सफाई कर रहा था। तारालाल का कुंआ बाड़ी से कुछ दूरी पर था। जबकि उक्त अर्द्धनिर्मित कुंआ बगल में था। इसलिए तारालाल अपने स्वजनों के साथ इस अर्द्धनिर्मित कुएं की साफ-सफाई कर रहा था। इसी क्रम में शव बरामद हुआ।


 
दो माह से लापता था संजीत
संजीत महतो दो माह पूर्व 13 नवंबर 2021 से लापता था। दो माह पूर्व इस कुएं में स्वजनों और ग्रामीणों ने शव की खोजबीन की थी। इस मामले में अनगड़ा थाना में सनहा भी दर्ज किया गया था। शव पूरी तरह से सड़-गल गया था। सिर्फ कंकाल बचा हुआ था। 

 


नहीं थी किसी से दुश्मनी
शव बरामदगी की जानकारी अनगड़ा थाना पुलिस को दी गई। ग्रामीणों और परिजनों के आग्रह पर शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। सूपा गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक के छोटे भाई रंजीत महतो ने बताया कि संजीत की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। काफी मिलनसार स्वभाव का व्यक्ति था। अंतिम संस्कार में पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, रणधीर चौधरी, जगेश्वर महतो, मुखिया मोतीराम मुंडा, मनोज महतो सहित अन्य शामिल हुए।