logo

NASA के पर्सिवियरेंस रोवर ने मंगल ग्रह पर पूरे किए 100 दिन, भेजी लाल ग्रह की अद्भुत तस्वीरें

9309news.jpg
द फॉलोअप टीम, दिल्ली: 

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अपनी महात्वाकांक्षी परिजयोजना के तहत पर्सिवियरेंस रोवर को मंगल ग्रह पर भेजा था। अब पर्सिवियरेंस रोवर ने मंगल ग्रह पर 100 दिन पूरे कर लिये हैं। रोवर मंगल ग्रह पर लगातार सूक्ष्मजीव के अस्तित्व के निशान की तलाश में जुटा है। रोवर मंगल ग्रह के अतीत की जलवायु और भूवैज्ञानिक संरचना की जांच भी कर रहा है। वो लगातार तस्वीरें भेज रहा है। 

पर्सिवियरेंस रोवर ने खींची कई अद्भुत तस्वीरें
गौरतलब है कि नासा का पर्सिवियरेंस रोवर लाल ग्रह यानी मंगल ग्रह की भूमध्य रेखा के ठीक उत्तर में 49 किमी चौड़े जेजोरो नाम के क्रेटर के आसपास उतरा था। तब से लेकर अब तक इस रोवर ने ग्रह की कई अद्भुत और दर्शनीय तस्वीरें खींची है। रोवर के साथ एक छाटा हेलिकॉप्टर इन्जेन्युटि को भी भेजा गया था। इन्जेन्युटि ने भी यहां से एरियतल तस्वीरें भेजी है। ये पहली बार हुआ है जब किसी हेलिकॉप्टर ने किसी अन्य ग्रह पर उड़ान भरा हो। 

भूवैज्ञानिक संरचना से जुड़े डाटा की तलाश है
बता दें कि पर्सिवियरेंस रोवर लेजर तकनीक से लैस है जिसे मंगल ग्रह की भूवैज्ञानिक संरचना से जुड़ा डाटा इकट्ठा करने के लिए डिजाइन किया गया है। रोवर में कई तरह के कैमरे लगे हैं। दाहिनी ओर लगे कैमरे को मास्टकैम-जेड नाम दिया गया है। पर्सिवियरेंस रोवर के पास मंगल ग्रह के एक वर्ष तक ऑपरेट करने के लिए शुरुआती फंडिंग है। पृथ्वी पर 365 दिन की तुलना में मंगल ग्रह पर एक वर्ष 687 दिनों का ही होता है। 

मंगल पर जीवन की संभावना तलाश रहे वैज्ञानिक
मिली जानकारी के मुताबिक अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह पर जीवन के इतिहास, पानी की उपलब्धता, जीवन जीने की दशाओं और भूवैज्ञानिक संरचना की तलाश के लिए पर्सिवियरेंस रोवर को भेजा है। वैज्ञानिक मंगल ग्रह पर जीवन की संभावना तलाश करना चाहते हैं।