logo

नेवी जवान सूरज का रांची पहुंचा शव, राष्ट्रीय युवा शक्ति ने किया नमन

4920news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
महाराष्ट्र के पालघर में पलामू निवासी नेवी के जवान सूरज दुबे को जलाकर मार दिया गया था। आज उनका शव रांची एयरपोर्ट पहुंचा। सरकारी अमले के अलावा राष्ट्रीय युवा शक्ति के कार्यकर्ता भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं ने ब्रह्मपाल वाटिका चौक पर सूरज दुबे के हत्यारे की गिरफ्तारी एवं सीबीआई जांच करा कर तत्काल से फांसी की सजा देने की मांग भी की।

सीबीआई जांच की मांग की गई
संस्था  के केंद्रीय अध्यक्ष उत्तम यादव ने बताया कि सीएम हेमंत सोरेन को तत्काल इस विषय पर संज्ञान में लेकर महाराष्ट्र सरकार से बात करनी चाहिए ताकि उनके परिवार को न्याय मिल सके। परमवीर अल्बर्ट एक्का चौक पर भी प्रदर्शन हुएl जिसमें दिलीप गुप्ता, कुमार साहू, नितेश वर्मा, अशोक पांडेय, किरण कुमारी, अरविंद गुप्ता, राजू साहू, रुपेश चौरसिया, अंकित सिंह, सुधांशु दुबे, अजय कुमार दुबे सहित दर्जनों युवा शामिल हुएl