logo

घर बुलाकर बातों में फंसाया और अ'श्ली'ल वीडियो बनाकर किया वायरल, लिपिक ने आरोप लगाकर दी जा'न

15712news.jpg

द फॉलोअप टीम, गोड्डा: 

गोड्डा में गोड्डा कॉलेज के लिपिक बालमुकुंद दुबे की आत्म'हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। केस में रोज नये खुलासे हो रहे हैं। बीते 3 दिन से इस केस की खूब चर्चा है। पुलिस ये समझने का प्रयास कर रही है कि क्या महिला के आरोपों में सच्चाई है या वो आदतन लोगों को फंसाती है। कॉल रिकॉर्ड से ऐसा लगता है कि महिला ने भी बालमुकुंद दुबे को उकसाया था। 

लिपिक पर लगा था छेड़खानी का आरोप
गौरतलब है कि गोड्डा कॉलेज के कदवा टोला निवासी एक महिला ने गोड्डा कॉलेज के लिपिक बालमुकुंद दुबे पर ये आरोप लगाया था कि उन्होंने दाखिला लेने कॉलेज गई उनकी बेटी के साथ छेड़खानी की। महिला ने ये  भी आरोप लगाया था कि बालमुकुंद दुबे ने उनके साथ अ'श्लील बातें की। मामले में आरोपी बालमुकुंद दुबे ने ट्रेन से क'टकर जा'न दे दी। 

लिपिक का अ'श्लील वीडियो किया वायरल
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महिला ने अ'श्लील ऑडियो भी वायरल किया था। वायरल ऑडियो में महिला और बालमुकुंद दुबे के बीच अ'श्लील बातें हो रही थीं। हालांकि कॉल से पता चलता है कि महिला को बालमुकुंद दुबे की बातों से कोई खास समस्या नहीं थी और वो उन्हें उकसा भी रही थी। बालमुकुंद ने सु'साइड से तीन दिन पहले बताया था कि महिला ने उनको अपनी बातों में फंसाया। उनको घर बुलाया और उनका अ'श्लील वीडियो बना लिया। 

लिपिक ने ठगी का लगाया था आरोप
बालमुकुंद दुबे ने आरोप लगााय था कि महिला ने अश्लील वीडियो और ऑडियो के आधार पर उनसे 1 लाख 30 हजार रुपये की ठगी की। बालमुकुंद ने आरोप लगाया कि पैसे लेने के बाद भी महिला ने उनका अ'श्लील वीडियो और ऑडियो वायरल कर दिया। वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो गया। शुक्रवार को इससे आहत बालमुकुंद ने आ'त्महत्या कर ली। 

स्थानीय लोगों ने महिला पर लगाया आरोप
परिजनों ने कुछ दिनों पहले थाने में लिखित शिकायत दी थी कि बालमुकुंद का अपहरण किया गया। उनके साथ मारपीट की गई। स्थानीय लोगों का ये कहना है कि महिला पहले भी कई लड़ों को ऐसे फंसा कर पैसे ऐंठ चुके ही। कभी किसी ने शिकायत नहीं दी।