logo

गोड्डा से हावड़ा और रांची के लिए चलेगी ट्रेन, सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर दी जानकारी

10879news.jpg
द फॉलोअप टीम, गोड्डा: 

गोड्डा से जल्दी ही दो रेलगाड़ियों का परिचालन शुरू होने वाला है। मिली जानकारी के मुताबिक गोड्डा से दुमका होते हुए हावड़ा तक एक ट्रेन चलेगी। गोड्डा से देवघर होते हुए राजधानी रांची के लिए भी एक ट्रेन का परिचालन शुरू होने वाला है। गोड्डा से राजधानी दिल्ली के लिए पहले ही हमसफर एक्सप्रेस का परिचालन शुरू किया जा चुका है। गौरतलब है कि हाल ही में गोड्डा से रेल परिचालन की शुरुआत हुई है। गोड्डा के लोगों को काफी राहत मिली है। 



निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर दी जानकारी
गोड्डा से दो ट्रेनों के परिचालन की जानकारी गोड्डा से भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने दी। उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आजादी के 75वें साल में रेल लाइन देने के बाद गोड्डा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी। गोड्डा से हावड़ा भाया दुमका और गोड्डा से रांची भाया देवघर, जल्दी ही ये ट्रेन चलेगी। मंत्री अश्विनी वैष्णव जी का आभार। हालांकि अभी निशिकांत दूबे के इस ट्वीट के अलावा इस खबर की पुष्टि के लिए कोई औऱ सोर्स नहीं है लेकिन निशिकांत दुबे ने इसका आधिकारिक एलान किया है। 



गोड्डा से दिल्ली के लिए हमसफर एक्सप्रेस भी
गौरतलब है कि कुछ महीने पहले ही गोड्डा से रेल परिचालन की शुरुआत हुई। गोड्डा से राजधानी दिल्ली के लिए हमसफर एक्सप्रेस का परिचालन शुरू किया गया। इसके उद्घाटन समारोह में काफी बवाल भी हुआ था। गोड्डा रेलवे स्टेशन पर उद्घाटन समारोह के दरम्यान गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे और पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव के बीच हाथापाई हो गई थी। यही नहीं, दोनों ही नेताओं के समर्थक भी आपस में भिड़ गये थे। उस घटना ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।