द फॉलोअप टीम, मुंबईः
महाराष्ट्र के बीड जिले के लवूल गांव में एक भी कुत्ते का बच्चा जिंदा नहीं बचा है। यहां बंदरों का झुंड कुत्तों के बच्चे की जान ले ले रहा है। बताया जा रहा है कि ऐसी हरकत बंदर अपना बदला लेने के लिए कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक यहां पिछले दिनों कुत्तों ने बंदर के एक बच्चे को मार दिया था। इसी बात का बदला बंदरों का समुह अब कुत्तों से ले रहा है। बंदर का बच्चा मरने से बंदरों का पूरा समूह उग्र हो गया है।

250 से ज्यादा कुत्ते मारे गये
बताया जा रहा है कि बंदरों ने अब तक करीब 250 से ज्यादा कुत्तों को मार दिया है। बंदर छोटे कुत्तों को पकड़कर ऊंचाई से फेंककर कुत्तों की जान ले रहे हैं। ऐसा पिछले एक माह से हो रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से भी संपर्क किया था, टीम आयी भी थी लेकिन बंदरो को पकड़ने में नाकाम रहे।
सारे पिल्ले मारे गये
ग्रामीणों का कहना है कि कुत्तों द्वारा एक बंदर के बच्चे को मारने से इसकी शुरूआत हुई। इसके बाद ही बंदरों ने चुन-चुनकर कुत्तों के बच्चों को उठाना शुरू किया। पिल्लों को ऊंची इमारत पर ले जाते हैं और वहां से नीचे फेंक देते हैं । ग्रामीणों के अनुसार गांव में अब पिल्ले नहीं है।