logo

महंगाई के इस दौर में अमेज़न ने बढ़ाये अपने प्लान चार्ज

महंगाई के इस दौर में अमेज़न ने बढ़ाये अपने प्लान चार्ज

द फॉलोअप टीम, डेस्कः
देश में हर कुछ महंगा हो रहा है। हाल ही में रिलायंस जिओ ने भी अपने प्लान में बढ़ोतरी की है। जब देश में हर कुछ महंगा हो रहा है तो अमेजन (Amazon) पीछे कैसे रहता। आपको बता दें कि Amazon Prime यूजर्स के लिए बुरी खबर है। कंपनी अगले सप्ताह 13 दिसंबर से अमेजन प्राइम के सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमत बढ़ाने वाली है। गौरतलब है कि प्लांस की कीमत में 50 फिसदी तक का इजाफा हो सकता है। 


 

Amazon Prime के सब्सक्रिप्शन प्लान की नई कीमत
नई प्राइस लिस्ट के अनुसार, Amazon Prime की सालाना प्राइम मेंबरशिप की कीमत जो 999 रुपये है। वह 13 दिसंबर के बाद यूजर्स के लिए 1,499 रुपये में उपलब्ध होगा। इसका मतलब यह है कि सालाना प्लान में 500 रुपये का इजाफा किया गया है। वहीं तीन महीने वाले पैक के लिए यूजर्स को 329 रुपये के बजाय 459 रुपये देने होंगे। जबकि एक महीने वाले प्लान की कीमत 129 की बजाय 179 रुपये होगी। 
आपको बता दें कि Amazon Prime न केवल एक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है, यह अपने यूजर्स अमेजन म्यूजिक के साथ-साथ विज्ञापन-मुक्त 70 मिलियन गाने, अमेजन पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ अमेजन से खरीदारी पर असीमित 5 प्रतिशत रिवॉर्ड पॉइंट और मुफ्त में इन-गेम की सुविधा प्रदान करता है।