logo

रांची: अब समाहरणालय के कमरा नंबर-103 में मिलेगा ऑनलाइन खतियान 

रांची: अब समाहरणालय के कमरा नंबर-103 में मिलेगा ऑनलाइन खतियान 

द फॉलोअप टीम, रांची : 
अब आपको खतियान लेने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। खतियान अब ऑनलाइन ही मिलेगा। इसके लिए आपको समाहरणालय के ए ब्लॉक के ग्राउंड फ्लोर पर कमरा नंबर 103 में जाना होगा। वहां ऑनलाइन खतियान की सर्टिफाइड कॉपी ली जा सकती है।  प्रति पेज के लिए आपको 10 रुपये भुगतान करना होगा। 

कमरा नंबर-9 में होगा अब सारा काम
मिली जानकारी के मुताबिक हर दिन कम से कम 150-200 आवेदन आते हैं और अभिलेखागार में काम करने के लिए 6 ही कर्मचारी हैं। ऐसे में कर्मचारी केवल 80 लोगों को ही खतियान की कॉपी निकाल कर दे पाते थे, जिससे करीब दिन 150-200 आवेदन पेंडिंग रह जाते थे। ऑनलाइन होने से लोगों को 2 दिनों में खतियान की प्रति मिल जायेगी। रांची जिले में रिविजनल सर्वे से तैयार किये गये खतियान की स्कैनिंग एमेलीयन कंपनी ने की है। 

दस्तावेज से नहीं होगा छेड़छाड़ 
पहले लोगों से मनमानी राशि भी वसूली जाती थी। ऑनलाइन होने से आवेदकों को दो-तीन दिन में ही खतियान की सर्टिफाइड कॉपी मिल जायेगी। रांची समाहरणालय पुराने दस्तावेज की हालत खराब है। पन्ने उलटने से भी फटने का डर  रहता है। ऑनलाइन होने से दस्तावेज के साथ छेड़छाड़ की सम्स्या खत्म हो जायेगी। दस्तावेज में बार कोड लगाया जायेगा। मॉडर्न रिकॉर्ड रूम के पदाधिकारी और कर्मियों के अंगूठे के निशान से ही खुलेगा। 

आज से काम शुरू हो सकता है
वैसे तो यह काम कल से ही शुरू होना था लेकिन किसी तकनीकी कारणों से काम शुरू नहीं हो सका था। संभावना है कि आज या कल से काम शुरू हो जायेगा। लोग ऑनलाइन आवेदन करके इसे प्राप्त कर सकेंगे।