logo

अब हिंदी में चला सकेंगे LINKEDIN, 25 भाषाओं में हुआ लॉंन्च 

अब हिंदी में चला सकेंगे LINKEDIN,  25 भाषाओं में हुआ लॉंन्च 

द फॉलोअप टीम, डेस्कः
आज के बेरोजगार युवा लिंक्ड, इन के बारे में ना जानें ऐसा हो ही नहीं सकते हैं। लोग नौकरी की खोज में एक बार ही सही लेकिन लिंक्डइन पर आते जरूर हैं। अंग्रेजी में होने के कारण लिंक्डइन पर थोड़ी परेशानी होती है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। लिंक्डकइन हिंदी समेत 25 भाषाओं में उपलब्ध हो गया है। ऐसे में नौकरी सर्च करने के मामले में अब भाषा बाधा नहीं बनेगी। आपको बता दे कि हिंदी में लिंक्ड्इन का फेज 1 आज से शुरू हो रहा है। हिंदी में लिंक्डइन अब दुनिया भर में सभी सदस्यों के लिए डेस्कटॉप और एंड्रॉयड पर उपलब्ध होगा। 

कैसे करें इस्तेमाल 
लिंक्डइन का मोबाइल एप्लिकेशन हिंदी में देखने के लिए आपको अपने फोन की सेटिंग्स में जाकर डिवाइस की पसंदीदा भाषा के रूप में हिंदी का चुनाव करना होगा। जिन स्मार्टफोन यूजर्स ने अपने फोन में पहले ही डिवाइस की प्रेफर्ड लैंग्वेज के रूप मे हिंदी का चयन किया है। उन्हें यह सुविधा मिल गई होगी। 


 

डेस्कटॉप यूजर्स के लिए 

  • डेस्कटॉप पर सदस्यों को सबसे पहले लिंक्डइन के होमपेज पर टॉप पर जाकर “मी” आइकन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद “सेटिंग्स और प्राइवेसी” को सिलेक्ट करना होगा।
  • इसके बाद लेफ्ट पर “अकाउंट प्रेफरेंसेज” पर क्लिक करना होगा।
  • साइट प्रेफरेंसेस को सिलेक्ट करना होगा।
  • लैंग्वेज के बगल में “चेंज” पर क्लिक करना होगा और “हिंदी” का ड्रॉप डाउन लिस्ट से चयन करना होगा।
  • एक बार सिलेक्ट किए जाने के बाद यूजर इंटरफेस और नेविगेशन बार समेत प्लेटफॉर्म पर सारा कंटेंट हिंदी में डिस्प्ले होगा।

भारत में लिंक्डइन बड़ा बाजार 
भारत लिंक्डइन का दुनिया में सबसे बड़ा मार्केट है। लिंक्डइन मेंबर्स की कुल संख्या 800 मिलियन है। इसमें से 82 मिलियन भारत से हैं। आपको बता दू पिछले तीन साल में भारत में लिंक्डइन मेबर्स की संख्या में 20 मिलियन का इजाफा हुआ है।