द फाॅलोअप टीम, नेतरहाट
नेतरहाट आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए सत्र 2020-21 की प्रवेश परीक्षा 5 दिसंबर को होगी। कोविड-19 की वजह से नेतरहाट आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के समय में थोड़ा बदलाव किया गया है। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए विद्यालय के पोर्टल डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू नेतरहाट विद्यालय डॉट कॉम से 15 नवंबर से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
यदि तकनीकी समस्या हो तो यहां करें फोन
किसी भी समस्या की स्थिति में विद्यालय कार्यालय के दूरभाष संख्या 9431949819 या तकनीकी समस्या की स्थिति में फोन नंबर 7545900666 पर सुबह 10 बजे से 4 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। विद्यालय प्रबंधन की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि इन नंबरों पर केवल परीक्षा संबंधित समस्या के लिए ही संपर्क करें। अन्य किसी प्रकार की जानकारी यहां से नहीं दी जा सकेगी।
ये भी पढ़ें.......
अन्य सूचनाएं प्रवेश पत्र पर अंकित रहेंगी
साथ ही जिन अभ्यर्थियों ने ऑफलाइन डाक के माध्यम से आवेदन किया है, उनका भी प्रवेश पत्र विद्यालय पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकता है। इसके लिए प्रतिभागी को पोर्टल पर पहले अपना नाम, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर डालना होगा। इसके बाद ही प्रवेश पत्र प्राप्त हो पाएगा।