logo

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समेत समूचा देश शोकाकुल, श्रद्धा की अंजलि की अर्पित

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समेत समूचा देश शोकाकुल, श्रद्धा की अंजलि की अर्पित

द फॉलोअप टीम, दिल्ली:

तमिलनाडु में हेलिकॉप्टर दुर्घटना से मैं बहुत दुखी हूं, जिसमें हमने जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और सशस्त्र बलों के अन्य कर्मियों को खो दिया।उन्होंने अत्यंत कर्मठता से भारत की सेवा की। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। जनरल रावत एक उत्कृष्ट सैनिक थे। एक सच्चे देशभक्त के रूप में उन्होंने सुरक्षा तंत्र और हमारे सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण में बहुत बड़ा योगदान दिया। रणनीतिक मामलों में उनकी दूरदृष्टि असाधारण थी।उनके निधन ने मुझे गहरा सदमा पहुंचाया है। भारत के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष के रूप में उन्होंने रक्षा सुधारों सहित सशस्त्र बलों से संबंधित विभिन्न आयामों पर काम किया। भारत कभी उनकी असाधारण सेवा को नहीं भूलेगा। इन शब्दों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने CDS जनरल बिपिन रावत के प्रति अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की है।

 

 

 

 

बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस के नेता राहुल गांधी समेत तमाम नेताओं ने श्रद्धांजलि दी है। आज दोपहर 12ः20 बजे तमिलनाडु के कुन्नूर के पास  हैलिकॉप्टर क्रैश हो गया था। उसमें जनरल रावत की पत्नी मधुलिका रावत समेत सेना के 14 लोग सवार थे। इस हादसे में सभी 14 लोगों को जान गंवानी पड़ी है।

 

राहुल ने क्या कहा

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इसे अप्रत्याशित त्रासदी बताया है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘मैं जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी के परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं. यह एक अप्रत्याशित त्रासदी है और इस मुश्किल समय में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। इस दुर्घटना में अन्य लोगों की मृत्य पर भी गहरा दुख है। भारत दुख की इस घड़ी में एकजुट होकर खड़ा है।