logo

प्लांट में काम करने के दौरान मजदूर की हुई मौ'त, सहकर्मियों ने किया गेट जाम 

प्लांट में काम करने के दौरान मजदूर की हुई मौ'त, सहकर्मियों ने किया गेट जाम 

द फॉलोअप टीम, कोडरमाः


कोडरमा ताप विद्युत केंद्र में काम करने के दौरान 1 कर्मचारी की मौ'त हो गई। कर्मचारी 15 फीट की ऊंचाई से जमीन पर गिर गया। कर्मचारी एसआर टर्बो कंपनी के फिटर के रूप में कार्यरत था। श्रमिक पतरातू थाना क्षेत्र के ग्राम बरतुवा का रहने वाला था। मृ'त कर्मचारी की पहचान 50 वर्षीय कालेंद्र सिंह के रूप में की गई है। कालेंद्र सिंह की मौ'त पर उसके सहकर्मियों ने मंगलवार की सुबह प्लांट गेट पर धरना दिया। दूसरे कर्मचारियों व अधिकारियों को अंदर जाने से रोक दिया। सहकर्मियों द्वारा मुआवजे की मांग की जा रही है। 

बिना मुआवजे के गांव भेजा गया श'व 
मृतक के श'व को बिना मुआवजे के ही उसके गांव भेज दिया गया है। इस बात से दूसरे कर्मचारी भड़क गए। मजदूरों के यूनियन नेता विजय पासवान और बाकी मजदूरों ने गेट नंबर 1 को पूरी तरह जाम कर दिया। किसी अधिकारी अथवा कर्मचारी को प्लांट में प्रवेश नहीं करने दिया गया। यूनियन नेता ने बताया कि अधिकारियों की मिलीभगत से मजदूरों को शोषण किया जा रहा है। मजदूर की मौ'त की सूचना लोगों को नहीं दी गई। जब तक उचित मुआवजा नहीं मिलेगा तब तक गेट पूरी तरह जाम रहेगा।

रास्ते में हुई मौ'त 
कालेद्र सिंह के ऊंचाई से गिरने के बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। गंभीर स्थिति में चिकित्सकों ने उसे रांची रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में उसकी मौ'त हो गई। कंपनी के लोगों ने आनन-फानन में उनके श'व के पैतृक आवास पहुंचा दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद दूसरे मजदूर श'व को वापस प्लांट लाने की मांग पर अड़ गए।