logo

पाकिस्तानी मरीन ने भारतीय नाव पर की फाय'रिंग, 1 मछुआरे की मौ'त....1 घायल 

14656news.jpg

द फॉलोअप टीम,  द्वारका:

पाकिस्तान की नापाक हरकतें बढ़ती जा रही है। पाकिस्तानी मरीन ने गुजरात के द्वारका में समुद्री इलाके में भारतीय नाव पर फायरिंग की है। बताया जा रहा है कि फायरिंग में एक मछुआरे की मौत हो गई, वहीं  दूसरा घायल है।

 जल परी बोट पर हमला
जिस बोट पर पाकिस्तानी मरीन ने फायरिंग की है उसका नाम जल परी है। फायरिंग में एक  मछुआरे  की मौत हो हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। वहीं, घायल को द्वारका के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक हमले के वक्त बोट भारतीय सीमा में ही थी।

घायल का इलाज जारी 
गौरतलब है कि अरब सागर में पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में एककी मौत हो गई है, जबकि इस फायरिंग में कई घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को द्वारका स्थित अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है।