द फॉलोअप टीम, रांचीः
पारा शिक्षक लगातार अपनी मांग को लेकर बार-बार शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो से वार्ता करते आये हैं। कई बार उनकी बात बनते-बनते रह गयी है। शनिवार को भी मंत्री ने पारा शिक्षकों को वार्ता के लिए बुलाया था लेकिन इस बार के वार्ता के बाद शिक्षकों के बोल बिगड़ गये हैं। शिक्षकों ने सार्वजनिक तौर पर शिक्षा मंत्री के एक पोस्ट पर अनाप-सनाप कमेंट किये हैं, जिसे देख शायद आपको यह विश्वाश नहीं होगा कि वह कमेंट शिक्षकों ने किया है, जो पूरे समाज को अच्छा आचरण पेश करना सिखाते हैं।

क्या है मामाला
दरअसल शिक्षा मंत्री ने पारा शिक्षकों के साथ बैठक की थी। बैठक में मानदेय वृद्धि पर बात बनी लेकिन वेतनमान और स्थायीकरण पर बात नहीं बनी। पारा शिक्षक इसी बात से नाराज हैं। लेकिन आज जब शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने फेसबुक पोस्ट किया, जिसमें उन्होने लिखा वार्ता साकारात्मक रही और उन्हें आगे पारा शिक्षकों के निर्णय का इंतजार है। उन्होने बैठक की तस्वीर भी शेयर की। मंत्री के इस पोस्त पर पारा शिक्षक भड़क गये और अभद्र कमेंट करने लगे।

क्या लिखा है कमेंट में
जब आप बीमार थे तो हमलोगों ने आपके लिए हवन किया था लेकिन अब अफसोस हो रहा है कि क्यों हवन किया
आपको लोग टाईगर कहकर बुलाते हैं लेकिन आप तो सियार निकले
मेरी दादी कहती है कि मरकर जिंदा हुआ व्यक्ति कभी झूठ नहीं बोलता लेकिन आप तो धोखेबाज निकेल
दो साल निकल गया तीन साल और बचा है उसके बाद भुंजा खाते रहिएगा
आपके रंग बदलने के तो हम कायल हो गये...गिरगिट भी शरमा गया होगा
जो बार – बार झूठ बोलता है उसे क्या कहा जाता है...बताओ बच्चों
भगवान जल्दी ले जाये ऐसे लोगों को, हमें जरूरत नहीं है