logo

11 साल के मासूम को म'रने के लिए उकसा रहे माता-पिता! जिंदगी से परेशान हुई बच्ची

11 साल के मासूम को म'रने के लिए उकसा रहे माता-पिता! जिंदगी से परेशान हुई बच्ची

द फॉलोअप टीम, जयपुरः
झुंझुनूं में 11 साल की छात्रा ने अपनी टीचर को एक पत्र दिया है, जो काफी चौंकाने वाला है। लड़की ने पत्र में लिखा है कि मैं अब जीना नहीं चाहती, मैं मरने जा रही है। मैं पूरी तरह से परेशान हो चुकी हूं। माता-पिता मुझे आत्महत्या करने के लिए कहते हैं। पत्र मिलते ही जिला शिक्षाधिकारी को सूचना दी गई। चाइल्ड हेल्पलाइन के सदस्य छात्रा से मिले। इसके बाद छात्रा को बाल संरक्षण समिति को सौंपा गया। माता-पिता से भी बात की गई है। 

हेडमास्टर ने किया था रेप
दरअसल 5 अक्टूबर को सिंघाना थाना इलाके के एक सरकारी स्कूल के हेडमास्टर ने छात्रा का स्कूल में रेप किया था। उसे जान से मारने की धमकी थी। बच्ची ने अपनी स्कूल की किताब में बाल संरक्षण समिति के नम्बर देख फोन किया था औ ररेप के बारे में बताया। इसके बाद बाल संरक्षण समिति के सदस्यों ने बच्ची से मुलाकात की थी। बच्ची के बयानों के आधार पर सिंघाना थाने में मामला दर्ज किया। 

हेडमास्टर सहित 3 लोग गिरफ्तार
आरोपी हैडमास्टर को केशव यादव को गिरफ्तार किया। स्कूल की 2 टीचर को भी गिरफ्तार किया गया था। तीनों को सस्पेंड कर दिया था। मामले में बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल पीडि़त बच्ची से मिलने के लिए गांव पहुंची थी। परिवार को हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया था।

बच्ची की काउंसिलिंग हो रही है
बाल संरक्षण समिति ने बच्ची को बीडीके अस्पताल के सखी सेन्टर में रखा है। बच्ची की काउंसलिंग की जा रही है। इस संबंध में मुख्य शिक्षा अधिकारी राम काला ने सिंघाना थाना में रिपोर्ट दी है। मामला दर्ज किया गया है। छात्रा ने माता पिता के खिलाफ मारपीट करने और उसे प्रताड़ित करने की बात कही है।