logo

कुमारधुबी OP परिसर में शांति समिति की बैठक, नववर्ष और क्रिसमस में सुरक्षा पर हुई चर्चा

कुमारधुबी OP परिसर में शांति समिति की बैठक, नववर्ष और क्रिसमस में सुरक्षा पर हुई चर्चा

द फॉलोअप टीम, धनबाद: 

झारखंड के सभी जिलों में क्रिसमस की तैयारी की जा रही है। इसके बाद नववर्ष आने वाला है। जाहिर है कि लोग जश्न मनाएंगे। कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। इस सिलसिले में धनबाद के निरसा स्थित कुमाररधुबी ओपी परिसर में शुक्रवार को शांति-समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ओपी प्रभारी पुरुषोत्तम कुमार ने किया। बैठक में नववर्ष-क्रिसमस पर चर्चा हुई। 

कस्बे के गणमान्य लोगों ने लिया हिस्सा
कुमारधुबी ओपी परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में स्थानीय गणमान्य लोग भी शामिल हुये। ओपी प्रभारी ने कहा कि क्रिसमस और नववर्ष के दौरान लोगों को कोविड गाइडलाइन का पालन करना होगा। शराब का सेवन करने से बचें। ओपी प्रभारी ने कहा कि हुड़दंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना ना हो, इसके लिए पुलिस मुस्तैद रहेगी। 

शांति समिति की बैठक में चर्चा
शांति समिति की बैठक के मौके पर वार्ड पार्षद इरफान अंसारी, उप मुखिया मुस्तकीम,एगारकुण्ड मंडल अध्यक्ष भाजपा रंजीत मोदी, शशिकांत दुबे, भागवत  प्रसाद पूनम मिश्रा, संजय कुमार गुप्ता, मीनाक्षी राय, राजीव रंजन सिंह,कृष्ण कुमार शर्मा, श्रीनिवास सिंह, कमलेश यादव, घसीराम मार्डी, संजय अकेला ,दुर्गा पन्ना आदि अन्य लोग उपस्थित थे।