logo

बिल वृद्धि की आशंका से घबराए लोगों का बिजली संशोधन विधेयक के विरुद्ध प्रदर्शन

बिल वृद्धि की आशंका से घबराए लोगों का बिजली संशोधन विधेयक के विरुद्ध प्रदर्शन

द फॉलोअप टीम, जमशेदपुर:
बिजली एक्ट 2003 संशोधन विधेयक-2021 के विरोध में गुरुवार को जमशेदपुर में झारखंड इलेक्ट्रिसिटी कंज्यूमर एसोसिएशन ने डीसी ऑफिस के सामने प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि यदि विधेयक पास हो जाता है तो टैरिफ रेट में और बढ़ोत्तरी कर दी जाएगी। इससे आम जनता का बोझ बढ़ कर दोगुना हो जाएगा। आपको बता दें कि बिजली एक्ट 2003 संशोधन विधेयक-2021 संसद के शीतकालीन सत्र में पास किया जाएगा।

नए संशोधन का विरोध कर रहे लोगों ने डीसी को ज्ञापन सौंपा, उन्होंने कहा कि विधेयक में क्रॉस सब्सिडी खत्म करने, आम लोगों के लिए बिजली शुल्क बढ़ाने, उपभोक्ताओं को प्रीपेड मीटर लेने के लिए मजबूर करने संबंधी प्रावधान है। निजी हाथों में जाते ही आम जनता का हाल बेहाल हो जाएगा। नए कानून के तहत आम जनता के हाथों में भी बिजली का अधिक बिल आएगा। निजीकरण की इस रेस में सबसे खराब हालत आम जनता की हो जाएगी, जिसपर पहले से ही मंहगाई की मार पड़ी हुई है।