logo

सगी बहनों ने किया छेड़खानी का विरोध तो सरपंच के बेटे ने गोली मार दी, मौत

6740news.jpg
द फॉलोअप टीम, चंडीगढ़: 
पुलिस को सूचना मिली कि एक कार से दो लड़कियों को फेंक दिया गया। लड़कियां बुरी तरह घायल थीं। दोनों लड़कियों को गोली लगी थी। पुलिस जब तक घटनास्थल पर पहुंचती, उनमें से एक लड़की की मौत हो चुकी थी। दूसरे लड़की की सांसे चल रही थी। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। इन दोनों लड़कियों की पहचान अमनदीप कौर और कमलप्रीत कौर के रूप में की गयी। दोनों सगी बहनें थीं। 

पंजाब के मानुके गांव की है पूरी घटना
ये पूरी घटना पंजाब के मोगा जिला स्थित मानूके गांव की है। सगी बहनों अमनदीप कौर और कमलप्रीत कौर की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। हत्यारा मृत लड़कियों के गांव के सरपंच का बेटा गुरवीर सिंह है। स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला की गुरवीर इन दोनों लड़कियों पर गलत निगाह रखता था। लड़कियों के करीब जाना चाहता था लेकिन दोनों ही इसके लिये तैयार नहीं था।
आये दिन गुरवीर सिंह की छेड़छाड़ से तंग आकर अमनदीप और कमलप्रीत ने गांव में शिकायत भी की थी। पंचायत ने गुरवीर सिंह को फटकार भी लगाई थी कि वो अपनी हरकतें बंद कर दे। कहा जा रहा है कि गुरवीर सिंह इसी फटकार से क्षुब्ध था। 

दोनों बहनों ने इलाज के वक्त तोड़ा दम
मामले में डीएसपी प्रसन्न सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक शख्स दो लड़कियों को गोली मार दी है। गोली मारकर आरोपी ने दोनों बहनों को सड़क पर फेंक दिया था। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बहनों अमनदीप कौर और कमलप्रीत कौर को गंभीर हालत में निहाल सिंह वाला के पास सरकारी हॉस्पिटल ले गये। यहां उनकी बिगड़ती हालत को देखकर उन्हें फरीदकोट रेफर कर दिया गया। अमनदीप ने रास्ते में जबकि कमलप्रीत ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तब अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। 

हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया
डीएसपी ने बताया कि हत्याकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ऑल्टो कार और उसके सरपंच पिता की लाइसेंसी 32बोर की रिवॉल्वर भी बरामद कर ली है। युवक के खिलाफ अपहरण और हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।