द फॉलोअप टीम, रांचीः
देश में महंगाई उतरने का नाम ही नहीं ले रही है। पेट्रोल डीजल की कीमत तो आसमान छू रही हैं। इन सारी ख़बरों के बिच झारखंड में एक अच्छी ख़बर सामने आई है। झारखंड में पेट्रोल डीजल के दाम में शुक्रवार को मामूली उतार-चढ़ाव दिखा। लेकिन वहीं शनिवार को पेट्रोल डीजल के दाम में कोई गिरावट दर्ज नहीं की गयी है। आपको बता दे कि रविवार को कई शहरों में पेट्रोल डीजल के दाम सस्ता हुआ हैं।
राजधानी में पेट्रोल डीजल के दाम में गिरावट
राजधानी रांची में पिछले तीन दिनों से पेट्रोल डीजल का दाम स्थिर था। शनिवार को पेट्रोल डीजल के दाम में 59 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी। हालांकि रविवार को 59 पैसे की गिरावट कर दी गई है। आज राजधानी में पेट्रोल 98.52 रुपये और डीजल 91.56 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

जमशेदपुर में पेट्रोल डीजल के दाम
जमशेदपुर में शुक्रवार को लोगों को हल्की राहत मिली। शुक्रवार को पेट्रोल में 52 पैसे और डीजल की कीमत में 51 पैसे की कमी आई थी। वहीं फिर से शनिवार को पेट्रोल में 52 पैसे और डीजल में 51 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी। अब रविवार को फिर से पेट्रोल डीजल की कीमत में 52 और 51 पैसे की कमी की गई है। इससे जिले में पेट्रोल 98.45 रुपये और डीजल 91.48 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
धनबाद में आई कमी
धनबाद में शनिवार को पेट्रोल डीजल के दाम में 47-47 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। साथ ही रविवार को मामूली सी राहत दी गई है। पेट्रोल डीजल की कीमत में 15-15 पैसे की कमी की गई है। इससे पेट्रोल 98.76 प्रति लीटर और डीजल 91.79 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।