logo

पलामू में पेट्रोल प्राइस 100 पार, लोगों में मचा हड़कंप 

पलामू में पेट्रोल प्राइस 100 पार, लोगों में मचा हड़कंप 

द फॉलोअप टीम, रांचीः
झारखंड में पेट्रोल प्राइस कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। अधिकतर बड़े शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 के करीब है, जबकि पलामू जिले में तो पेट्रोल ने इसको भी पार कर लिया है। हालांकि केंद्र सरकार की ओर से पिछले महीने एक्साइज ड्यूटी में कमी का असर डीजल की कीमतों पर पड़ा है और डीजल की कीमत घटकर 91 रुपये के आसपास पहुंच गई है। वहीं इसका कोई खास असर पेट्रोल की कीमत पर नहीं पड़ा। 

पलामू में पेट्रोल के दाम 100 के पार
आपको बता दें कि पलामू में पेट्रोल की कीमत 100 के पार पहुंच गई है। यहां शनिवार को पेट्रोल का दाम 100.51 रुपये प्रति लीटर रहा। यह दर रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो और पलामू समेत प्रमुख शहरों में सबसे अधिक है। बीते दिन में भी यहां दोनों पेट्रो पदार्थों का भाव यही था।


 

धनबाद में पेट्रोल-डीजल की कीमत में मामूली बढ़त
धनबाद में शनिवार को डीजल और पेट्रोल के दाम में मामूली बढ़त दर्ज की गई। धनबाद में इस दिन पेट्रोल 0.07 रुपये प्रति लीटर बढकर 98.51 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है, वहीं डीजल के दाम में भी सात पैसे प्रति बढ़ोतरी की गई है। इस दिन धनबाद में डीजल 91.54 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। 


बोकारों के लोगों के लिए राहत
बोकारो जिले के लोगों के लिए शनिवार राहत भरा रहा। इस दिन यहां पेट्रोल डीजल के दाम में क्रमशः 30 पैसे और 29 पैसे प्रति लीटर की गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को बोकारो में पेट्रोल 98.56 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.59 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।