logo

रांची के सांसद संजय सेठ को प्रधानमंत्री मोदी का बुलावा, जानिए किन मुद्दों पर होगी चर्चा

11263news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची
झारखंड में सियासी भूचाल के बीच देश के प्रधानमंत्री ने रांची के सांसद संजय सेठ को बुलावा भेजा है। बुधवार को 11:40 में दोनों के बीट बैठक होनी है। रांची सांसद पीएम से मिलने पहुंच चुके हैं। खबर लिखे जाने तक मुलाकात नहीं हुई थी। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री की रांची सांसद से यह मुलाकात एचईसी और मोनो रेल को लेकर है। हालांकि झारखंड के सियासत पर कोई चर्चा होगी या नहीं, इसके बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है।

इन वजहों से चर्चा में रहा है एचईसी 
रांची का सबसे पुराना उद्योग एचईसी कई वर्षों से चर्चा में रहा है। कई यूनिट बंद हुए हैं। उत्पादन की क्षमता कम हुई है। पिछले कुछ महीनों से कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने की भी बातें सामने आई हैं। ऐसे में सांसद की पीएम से मुलाकात शायद एचईसी के लिए कोई नया विकल्प लेकर आए।

मोनो रेल के संचालन को लेकर भी मुखर रहे हैं सांसद 
सांसद संजय सेठ मोनो रेल के संचालन को लेकर मुखर रहे हैं। उन्होंने पिछले सत्र में रांची में मेट्रो चलवाने की योजना का मुद्दा उठाया था। उनका कहना है कि रांची की बढ़ती आबादी को देखते हुए आज से 50 साल बाद के हिसाब से योजना बनानी होगी। प्रधानमंत्री के साथ उनकी यह मुलाकात इस दृष्टिकोण से भी अहम है।