logo

पीएम नरेंद्र मोदी ने किया भगवान बिरसा मुंडा म्यूजियम का उद्घाटन, कहा यह दिन जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा

14978news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांचीः 
आज झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर रांची में नवनिर्मित भगवान बिरसा मुंडा म्यूजियम का उद्घाटन किया गया। म्यूजियम का ऑनलाइन उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी ने किया। उन्होंने यह भी ऐलान किया कि अब भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को देशभर में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। 

जानजातीय समाज से ऊर्जा पाता है देश
पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा  "इस निर्णय को भगवान बिरसा मुंडा और आदिवासी के वीर-वीरांगनाओं को समर्पित करता हूं। भारत की आत्मा जिस जानजातीय समाज से ऊर्जा पाती है उन्हें एक नई ऊंचाई देना हमारा कर्तव्य है। भारत की जानजातीय परंपरा की, इसकी शौर्य गाथा को देश में और भी भव्य पहचान दिया जाएगा। देश की आजादी के दौरान भगवान बिरसा ने अपना आखिरी दिन यहीं बिताया था। उन्हें इसी जेल में रखा गया था। जहां उनके आखिरी दिन बीते हैं, वो हमारे लिए तीर्थ है। आदिवासी संस्कृति से समृद्ध पहला आदिवासी म्यूजियम अस्तित्व में आया है। ये संग्राहलय स्वतंत्रता संग्राम में नायको, आदिवासी संस्कृति का जीवंत उदाहरण बनेगा।' 

देश में और भी म्यूजियम तैयार हो रहे 
प्रधानमंत्री ने बताया कि देश में आदिवासी म्यूजियम का आह्वान किया था। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर काम कर रही है। झारखंड के अलावा गुजरात, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरला, मध्यप्रदेश, तेलंगाना, मणिपुर, मिजोरम और गोवा में भी इस तरह के म्यूजियम तैयार होंगे। इससे नई पीढ़ी आदिवासी इतिहास को जान पाएगी साथ ही  पर्यटन को गति भी मिलेगी।