logo

औरंगजेब के खिलाफ गुरु तेग बहादुर की वीरता हमें कट्टरता और आतंक से लड़ना सिखाती है: पीएम मोदी

औरंगजेब के खिलाफ गुरु तेग बहादुर की वीरता हमें कट्टरता और आतंक से लड़ना सिखाती है: पीएम मोदी

द फॉलोअप टीम, दिल्ली: 

प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को गुरु नानक देव जी के गुरुपर्व समारोह को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि 2021 में गुरु तेग बहादुर जी प्रकाश उत्सव का 400वां वर्ष मना रहे हैं। पीएम ने कहा कि आपने देखा कि हाल ही में हमने अफगानिस्तान से गुरु ग्रंथ साहिब की प्रतियां लाने में सफल रहे। उन्होंने कहा कि ये बहुत जरूरी था। 

क्या सिखाती है गुरु तेगबहादुर की शहादत
पीएम मोदी ने कहा कि औरंगजेब के खिलाफ गुरु तेग बहादुर की वीरता हमें सिखाती है कि देश कैसे कट्टरता और आतंकवाद के खिलाफ लड़ता है। पीएम ने कहा कि इसी तरह 10वें गुरु, गुरू गोविंद सिंह का जीवन हर कदम पर तप और बलिदान का जीता-जागता उदाहरण है। पीएम ने कहा कि चौथे गुरु भाई मोखम सिंह गुजरात से थे। ये गुजरात के लिए बहुत गर्व की बात थी। पीएम ने कहा कि गुरुसिख भाई मोखम सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 

करतारपुर कॉरिडोर का काम पूरा करवाया
पीएम ने कहा कि सिखों के लिए करतारपुर साहिब पवित्र धार्मिक स्थल है। देश वासी लंबे समय से करतारपुर साहिब तक आसान पहुंच की कामना कर रहे थे। 2019 में हमारी सरकार ने करतारपुर कॉरिडोर का काम पूरा किया। पीएम ने कहा क 2001 के भूकंप के बाद देश के अलग-अलग हिस्सों से आये शिल्पियों ने गुरुद्वारा लखपत साहिब के गौरव को संरक्षित करने का काम किया।