logo

रांची पुलिस ने 1 एकड़ 70 डिसमिल जमीन में फैली अफीम की खेती को किया नष्ट

4638news.jpg


द फॉलोअप टीम, रांची: 
रांची पुलिस ने अफीम की खेती के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक एकड़ 70 डिसमिल जमीन में लगी अफीम की खेती को नष्ट किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई दशम थाना क्षेत्र में की है। 

जंगली इलाके में की जा रही थी खेती
ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दशम फॉल थाना क्षेत्र के हुसीरहातु के जंगलों में करीब 01 एकड़ 70 डिसमील में लगे अवैध पोस्ता (अफीम) की खेती की जा रही है। उसके बाद पुलिस ने एक टीम बनाकर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस बल को लगाकर फसल को नष्ट किया है। 


रांची के आसपास खूब होती है अफीम की खेती 
जानकारी के अनुसार रांची के ग्रामीण इलाकों में अफीम की खेती खूब होती है. पुलिस को जैसे-जैसे सूचना मिलती है पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई भी करती है। कई बार रांची के ग्रामीण इलाकों में पुलिस ने अफीम की फसल को नष्ट भी किया है लेकिन अफीम के कारोबारी गांव वालों के साथ मिलकर सुदूर जंगली इलाके में खेती करते हैं।