logo

दुमका: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर जवान की मौत, पदाधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

10212news.jpg
द फॉलोअप टीम, दुमका: 

जामा थानाक्षेत्र अंतर्गत महारो पॉवर ग्रिड के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आकर सहाक सिपाही 31 वर्षीय परितोष सोरेन की मौत हो गई। दुमका के फूलो-धानो मेडिकल कॉलेज एंव हॉस्पिल में इलाज के दौरान  जवान की मौत हो गई थी। मृतक जवान दुमका जिला अंतर्गत मसलिया प्रखंड के जरगड़ी गांव का रहने वाला था। रविवार को मृत जवान का शव परिजनों को सौंप दिया गया। 

अज्ञात वाहन ने मारी थी टक्कर
बताया जा रहा है कि परितोष शनिवार को गादीकौरेया क्वारंटीन सेंटर से ड्यूटी खत्म कर स्कूटी से अपने घर जरगरी लौट रहे थे। जामा थानाक्षेत्र अंतर्गत दुमका-भागलपुर मुख्य मार्ग में महारो पावर ग्रिड के पास अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में परितोष गंभीर रूप से जख्मी हो गये। स्थानीय लोगों के सहयोग से उनको फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज एंव हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। 

पदाधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि
मिली जानकारी के मुताबिक अत्यधिक खून बह जाने की वजह से देर रात उनका निधन हो गया। निधन की सूचना मिलते है परिजनों और सहयोगी पुलिसकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस पदाधिकारियों द्वारा दिवंगत सहायक सिपाही परितोष श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बाद में उनका शव परिजनों को सौंप दिया गया। जवान के पार्थिव शरीर का उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया।