द फॉलोअप टीम, रांची:
झारखंड में पहली से लेकर 10वीं कक्षा तक छात्रों को प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति दी जायेगी। इस संबंध में झारखंड कल्याण विभाग के सचिव की ओर से सभी जिला उपायुक्तों को निर्देश दिया गया है। इसके मुताबिक राज्य के सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले सभी एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग के स्टूडेंट्स को योजना के तहत छात्रवृत्ति दी जायेगी। जल्द ही निर्देश जारी होगा।

कल्याण पोर्टल पर रिपोर्ट होगा अपडेट
मिली जानकारी के मुताबिक कल्याण विभाग के सचिव ने कल्याण पोर्टल पर रिपोर्ट को तत्काल अपडेट करने का निर्देश दिया है। साथ ही ये भी सुनिश्चित करने को कहा है कि कोई भी स्टूडेंट छात्रवृत्ति से वंचित ना रह जाये। ये भी निर्देश दिया गया है कि जिनका आधार कार्ड नहीं बना है, वो जल्दी हे इसको बनवा लें ताकि योजना का लाभ लेने में परेशानी की सामना ना करना पड़े।
स्टूडेंट्स को केवाईसी कराना होगा
गौरतलब है कि जिन स्टूडेंट्स के पास आधार कार्ड है लेकिन बैंक अकाउंट से लिंक नहीं है, उन्हें भी फिर से केवाईसी कराने की जरूरत है। ऐसे मामलों के भी तत्काल समाधान निकालने का निर्देश दिया गया है। योजना का लाभ जल्दी ही मिलेगा।