logo

कथावाचिका बनाने का झांसा देकर लड़की को भगा ले गया ढोंगी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

8384news.jpg
द फॉलोअप टीम, बेगूसराय:

भगवानपुर थाना अंतर्गत बनवारीपुर गांव में एक ढोंगी युवती को लेकर फरार हो गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद ढोंगी रामशरण स्वरूप सरण को गिरफ्तार कर लिया गया। लड़की को भी बरामद कर लिया गया। आरोपी रामशरण स्वरूप युवती को कथावाचिका बनाने का झांसा देकर फरार हुआ था। आरोपी ने लड़की के साथ दुर्व्यवहार करने की भी कोशिश की। रामस्वरूप शरण ने अपना अपराध कबूल कर लिया।

लड़की को कथावाचिका बनाने का दावा
दरअसल, बनवारीपुर गांव में एक महीने पहले एक यज्ञ का आयोजन हुआ था। यज्ञ का कर्ताधर्ता रामस्वरूप शरण था। उसने गांव की लड़की को वैष्णव बताया और पहले उसे यज्ञ कार्य में हाथ बंटाने के लिए कहा। यज्ञ खत्म होने के बाद लड़की की मां से कहा कि वह अपनी बेटी उसे सौंप दे। 

मानसिक संतुलन बिगाड़ने की धमकी दी
रामस्वरूप शरण ने कहा कि लड़की सुजाता वैष्णव है। इसे कथा वाचिका बनाया जाएगा। परिजनों ने जब इनकार किया तब आरोपी उन्हें तंत्र-मंत्र का डर दिखाने लगे और कहने लगा कि तंत्र मंत्र से लड़की का मानसिक संतुलन बिगाड़ देगा। फिर लड़की को लेकर फरार हो गया।