logo

प्रधानमंत्री के ट्वीटर हैक होने से मचा हड़कंप, जानिए क्यों हैकर ने बिटक्वाइन से जुड़े ट्वीट किये थे साझा

प्रधानमंत्री के ट्वीटर हैक होने से मचा हड़कंप, जानिए क्यों हैकर ने बिटक्वाइन से जुड़े ट्वीट किये थे साझा

द फॉलोअप टीम, नई दिल्ली : 
साइबर अपराधी सिर्फ आम लोगों को ही नहीं बल्कि प्रधानमंत्री तक को अपना निशाना बना लेते हैं। शनिवार की रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्विटर अकाउंट को हैकर ने हैक कर लिया था। उनके ट्विटर हैंडल से बिटक्वाइन से जुड़े दो ट्वीट किए गए। इससे ट्वीट किया गया कि भारत ने 'बिटकॉइन को आधिकारिक रूप से कानूनी मान्यता दे दी है' दूसरे ट्वीट में दावा किया गया कि भारत ने आधिकारिक तौर पर 500 बीटीसी खरीद लिए हैं और उन्हें अपने निवासियों के बीच वितरित कर रहा है और इस संबंध में एक लिंक साझा किया गया। 

लोगों में मचा हड़कंप 
जैसे ही पीएम के ट्वीटर हैक होने की खबर सामने आयी लोगों में हड़कंप मच गया।  बाद में प्रधानमंत्री कार्यालय से बताया गया कि अकाउंट को तुरंत सुरक्षित कर लिया गया है।  बिटकॉइन वाले ट्वीट डिलीट कर दिए गए हैं। PMO की तरफ से लिखा गया कि पीएम का ट्विटर हैंडल @narendramodi कुछ देर के लिए अकाउंट हैक हुआ था। मामला ट्विटर तक पहुंचा और अकाउंट को तुरंत सुरक्षित कर लिया गया है।  ट्विटर ने कहा है कि जैसे ही हमें पीएम मोदी के अकाउंट हैक होने की खबर मिली, हम तुरंत सक्रिय हो गए.।ट्विटर इंडिया ने कहा है कि हमारी जांच से पता चला है कि इस समय तक किसी अन्य अकाउंट के प्रभावित होने के कोई संकेत नहीं मिले हैं।


 

क्रिप्टोकरेंसी पर आ सकती है बिल
गौरतलब है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा में कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल से मंजूरी मिलने के बाद सरकार जल्द ही क्रिप्टोकरेंसी पर एक नया बिल लाएगी। लोकसभा में पेश करने के लिए ऑफिशिअल डिजिटल करेंसी के क्रिप्टोकरेंसी एंड रेगुलेशन पर एक बिल को लोकसभा बुलेटिन-भाग II में शामिल किया गया है।