logo

'जैसे नन्हे मरा वैसे , तुम्हें में जान से मार दूंगा', प्रिंस खान फहीम के रिश्तेदारों को दे रहा धमकी

	'जैसे नन्हे मरा वैसे , तुम्हें में जान से मार दूंगा', प्रिंस खान फहीम के रिश्तेदारों को दे रहा धमकी

द फॉलोअप टीम, धनबादः
नन्हे खान की मौत के बाद हर दिन इस मामले में नये-नये मोड़ सामने आ रहे है। अब प्रिंस खान ने फहीम खान के साले भोलू खान के बड़े बेटे अकरम हुसैन को फोन पर धमकी दी है। प्रिंस खान ने फोन पर कहा है कि 'मैं प्रिंस खान बोल रहां हू जैसे नन्हे मरा वैसे, तुम्हें मैं जान से मार दूंगा। अकरम ने बैंक मोड़ थाना में पुलिस से शिकायत की है। पुलिस नंबर की जांच कर रही है। अकरम ने बताया कि रात दो बजकर 12 मिनट पर कॉल आया, फोन पर प्रिंस खान था। उसने उसे जान से मारने की धमकी दी। और कहा कि जैसे नन्हे मरा है वैसे तुम्हें भी भी मारूंगा बहुत हराम का पैसा कमा रहा है। 


 

राज को भी आया था फोन 
इससे पहले भी भोलू खान के मंझले बेटे को फोन पर धमकी दी गई थी जिसके बाद राज ने भी 6 दिसंबर को इसकी शिकायत थाने में की थी। जिस नंबर से राज को फोन आया था उसके अंतिम के 5550 है। बताया जा रहा है कि प्रिंस खान वीआइपी नंबर का प्रयोग कर रहा है। अकरम को जिस नंबर से फोन किया गया उसके अंत में 9067 है । पुलिस इस नंबर की आइपी एंड्रेस खोज रही है। 


24 को हुई थी हत्या
गौरतलब है कि 24 नवंबर को नन्हे की हत्या हुई थी। प्रिंस खान का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उसने नन्हे की हत्या की जिम्मवारी ली थी। इसके बाद से पुलिस प्रिंस खान की मां नासरीन खातून सहित एक दर्जन वासेपुर के अपराधियों को जेल भेज चुकी है। इस कांड में दो शूटर अनवर और डिंपी भी शामिल है। गौरतलब हो कि प्रिंस खान, गोपी खान, गाडविन खान और बंटी खान सहित लगभग 30 लोगों की तलाश पुलिस कर रही है।