logo

लड़की हूं, लड़ सकती हूं: पिंक फिजा में प्रियंका गांधी ने जारी किया चुनावी घोषणा पत्र

लड़की हूं, लड़ सकती हूं: पिंक फिजा में प्रियंका गांधी ने जारी किया चुनावी घोषणा पत्र

द फॉलोअप टीम, लखनऊः

‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ के स्लोगन के साथ यूपी के चुनावी समर में उतरीं कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी ने आज पिंक कलर के स्टेज पर पार्टी का महिला विशेष घोषणा पत्र जारी किया। प्रियंका का कहना है कि 40 प्रतिशत महिलाओं को इसलिए हिस्सेदारी दी गई है ताकि महिला सशक्तिकरण कागजों तक ही सीमित न रहे। ऐसा करके वह महिलाओं को आगे लाना चाहती हैं। 

 

महिला के लिए संध्या क्लास लगेगी
यूपी में जो युवा महिला लड़ना चाहती हैं। उनके लिए पूरे राज्य में संध्या क्लास शुरू की जाएगी। जिसमें महिलाओं को कई सुविधा और सुरक्षा दी जाएगी। प्रियंका गांधी का कहना है कि बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का 60 प्रतिशत खर्च सिर्फ विज्ञापन पर किया गया है। जिसकी इतनी जरूरत भी नहीं थी। महिलाएं घरेलू काम में बिना वेतन के 5 घंटे काम करती हैं। जिसके कारण महिलाओं को तीन सिलेंडर प्रतिवर्ष मुफ्त दिया जाएगा।


 

पुलिस बल में होगी महिलाओं की नौकरी
प्रियंका ने कहा कि मेरे पास जितनी महिलाएं अपनी समस्या लेकर आती हैं, उसमें अधिकांश का कहना है कि पुलिस व प्रशासन अपराधी की मदद करते हैं। अब पुलिस बल में 25 महिलाओं को नौकरी दी जाएगी। सुरक्षा के लिए विशेष कमेटी का गठन होगा जिससे 6 महिलाएं होंगी। बलात्कार के मामले में अगर 10 दिन बीतने के बाद भी कार्रवाई न हुई तो अधिकारी के निलंबन का कानून बनाया जाएगा।