logo

अब उत्पादन कार्य को मिलेगी गति, चिरेका में हुआ 3D को-ऑर्डिनेट मशीन का शुभारंभ

6494news.jpg
द फ़ॉलोअप टीम, जामताड़ा : 
रेल इंजन उत्पादन कार्य की गति को अधिक रफ्तार देने के मकसद से चिरेका में एक नए सीएनसी ट्रैवलिंग ब्रिज -3 डी को-ऑर्डिनेट मापन मशीन का शुभारंभ किया गया। इसका शुभारंभ चिरेका महाप्रबंधक सतीश कुमार कश्यप ने किया। रेल इंजन उप-घटकों की ज्यामिति जैसे ट्रेक्शन मोटर, सस्पेंशन ट्यूब, एक्सल बॉक्स आदि की सटीक माप सक्षम करने में तथा लोकोमोटिव के उप-घटकों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता में भी सुधार करने में यह मशीन सहायक होगी। 

पूरी तरह से ऑटोमैटिक है मशीन
यह पूरी तरह से ऑटोमैटिक तीन आयामी मापन मशीन है। जिससे त्वरित परिवर्तन स्टाइलस कॉन्फ़िगरेशन की टच ट्रिगर की जांच की जाती है और बेहतर सटीकता, कम सेटअप समय, सुविधाजनक ऑपरेटर प्रभाव को कम करने, माप की पुनरावृत्ति में सुधार के साथ साथ लाइव रीडिंग और मूवमेंट जैसी कारगर सुविधाएं प्राप्त होती हैं। थर्मल कम्पेसटर सिस्टम की यह मशीन ग्रेनाइट की सतह प्लेट और वाय- अक्ष गाइड रेल के साथ थर्मल विचलन और उच्च कठोरता शरीर की देखभाल के लिए अनुकूल मशीन है। चितरंजन रेल इंजन कारखाना एशिया का सबसे बड़ा रेल इंजन कारखाना है। जहां आए दिन नित्य नए-नए आधुनिक इंजन उत्पादन कर अपनी सफलता की ऊंचाई को छूने में सफल रहा है।