logo

JOBs: राजस्थान संगणक सीधी भर्ती परीक्षा 19 दिसंबर से, ऐसे करें एडिमट कार्ड डाउनलोड 

JOBs: राजस्थान संगणक सीधी भर्ती परीक्षा 19 दिसंबर से, ऐसे करें एडिमट कार्ड डाउनलोड 

द फॉलोअप टीम, जयपुरः
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर ने संगणक सीधी भर्ती परीक्षा 2021 की तारीख घोषित कर दी है। यह जानकारी बोर्ड द्वारा 9 दिसंबर को जारी विज्ञप्ति से मिली है। आपको बता दे कि राजस्थान कंप्यूटर रिक्रूटमेंट एग्जाम का आयोजन 19 दिसंबर 2021 को राज्य के जिला मुख्यालयों पर स्थित परीक्षा केंद्रों पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। 

आरएसएमएसएसबी (RSMSSB) ने संगणक सीधी भर्ती परीक्षा के लिए उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र जारी किए जाने की तारीख भी घोषित कर दी है। बोर्ड के नोटिस के अनुसार, उम्मीदवार अपना राजस्थान कंप्यूटर एडिमट कार्ड 2021 आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर 13 दिसंबर 2021 के बाद से डाउनलोड कर सकते हैं।

संगणक सीधी भर्ती परीक्षा 2021 के लिए जरूरी निर्देश

  • परीक्षार्थी ऑनलाइन डाउनलोड किए गए राजस्थान कंप्यूटर एडिमट कार्ड 2021 के साथ अपने एक फोटो और कोई आइडी की ओरिजिनल कॉपी साथ ले जाएं। इसमें उम्मीदवार आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आइ-कार्ड, आदि से जा सकते हैं।
  • परीक्षा के दौरान अटेंडेंस शीट पर चिपकाने के लिए एक रंगीन फोटो और नीले रंग की इंक वाली पारदर्शी बॉल पेन साथ ले जाएं।
  • उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से डेढ़ घंटा पहले पहुचें। परीक्षा शुरू होने के बाद किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
  • कोरोना (कोविड-19) महामारी से बचाव के लिए सामाजिक दूरी के निर्देशों का पालन करें।
  • परीक्षा केंद्र पर मास्क पहने रहना अनिवार्य है और इसके बिना केंद्र पर प्रवेश भी नहीं दिया जाएगा।
  • परीक्षा केंद्र पर हैंड सैनिटाइजर/वाश एवं तापमान माप की व्यवस्था होगी।