logo

धनबाद नगर निगम चुनाव: राजेश ठाकुर ने कहा पूर्व मेयर के खिलाफ मजबूत प्रत्याशी को देंगे समर्थन 

13808news.jpg

द फॉलोअप टीम, धनबाद:

झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के झरिया दौरे को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है। कहा जा रहा है कि उन्होंने  झरिया पहुंचकर धनबाद नगर निगम चुनाव को हवा दे दी है। हालांकि वह कांग्रेस नेता शमशेर आलम की मां के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करने के लिए गए थे। खबर है कि आलम धनबाद नगर निगम चुनाव लड़ना चाहते हैं। इसलिए राजेश ठाकुर के दौरे के तरह-तरह के मायने निकालने जा रहे हैं। राजेश ठाकुर ने कहा कि धनबाद नगर निगम चुनाव में पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल के खिलाफ कांग्रेस मजबूत प्रत्याशी को समर्थन देगी। अब सवाल उठ रहा है कि कहीं वह मजबूत प्रत्याशी आलम ही तो नहीं है। 

पूर्व मेयर को टक्कर देने वाले को ही समर्थन देंगे 

राजेश ठाकुर ने कहा कि पूर्व मेयर को टक्कर देने वाले उमीदवार को ही कांग्रेस कार्यकर्ता समर्थन देंगे। राजेश ठाकुर ने शालीमार के रहनेवाले प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य शमशेर आलम की मां अनीसा खातून को श्रद्धांजलि देने के बाद यह बात कही। ठाकुर ने हेमंत सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि हमारी गठबंधन की सरकार बेहतर काम कर रही है। भाजपा ने किसानों को कुचलने का काम किया वही राज्य सरकार ने किसानों के ऋण माफ करने का काम किया है।

 

घर-घर जाकर लोगों की समस्या को सुनें

उन्होंने  कांग्रेस नेताओं को सलाह दी कि घर-घर जाकर लोगों की समस्या को सुने तथा उसका निदान कराए ताकि लोगों का विश्वास पार्टी के के लिए फिर से स्थापित किया जा सके। शमसेर आलम ने राजेश ठाकुर को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। उनके साथ बोकारो जिला अध्यक्ष मंजूर अंसारी, जवाहर मेहता,जाहिर अंसारी,इम्तियाज अली, बिरेन्द्र गुप्ता, पिंटू तुरी,इकराम कुरैशी, शेख कलाम, सोहराब अंसारी आदि थे।