logo

झारखंड कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, नए अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बनाई नई टीम! 

12932news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची: 

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने बड़े फेरबदल की सूचना है। मिली जानकारी के मुताबिक नवनियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने नई टीम बनाई है। इस टीम में 6 नए प्रवक्ता है। इनके नामों की घोषणा कभी भी की जा सकती है। गौरतलब है कि झारखंड कांग्रेस के मौजूदा प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और राजेश कुमार गुप्ता, छोटू इस नई टीम में हैं या नहीं, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है। नई टीम का एलान का सबको इंतजार है। 

आरपीएन सिंह को महासचिव बनाने की सूचना
अलग-अलग स्त्रोतों से मिली जानकारी के मुताबिक झारखंड कांग्रेस के मौजूदा प्रभारी आरपीएन सिंह को महासचिव बनाए जाने की सूचना है। उनको झारखंड कांग्रेस की जिम्मेदारी से मुक्त किया जा सकता है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी में फेरबदल की सूचना पर सियासी हलचल तेज हो गई है। सबको इंतजार है कि नई टीम में कौन-कौन होगा। गौरतलब है कि राजेश ठाकुर कुछ दिन पहले ही झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नए अध्यक्ष बने हैं। 

राजेश ठाकुर बनाए गए थे नए कांग्रेस अध्यक्ष
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही झारखंड कांग्रेस में जारी अंदरूनी खींचतान के बीच शीर्ष आलाकमान ने डॉ. रामेश्वर उरांव के स्थान पर राजेश ठाकुर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया था। वहीं, बतौर नई टीम या सहयोगी बंधु तिर्की, गीता कोड़ा, जलेश्वर महतो और शहजादा अनवर को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। असंतोष की बात तब भी सामने आई जब नई टीम का स्वागत करने डॉ. रामेश्वर उरांव, आलमगीर आलम और बन्ना गुप्ता में से कोई नहीं पहुंचा। यही नहीं, कांग्रेस के मौजूदा प्रवक्ताओं में से भी कोई नहीं पहुंचा। 

एक व्यक्ति एक पद का हवाला देकर लिया था पद
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शीर्ष आलाकमान ने एक व्यक्ति एक पद का हवाला देते हुए डॉ. रामेश्वर उरांव से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी का पद छीना था। उनकी जगह राजेश ठाकुर को ये जिम्मेदारी दी गई। 4 नए कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किए गए। इससे पहले झारखंड में विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में 11 कांग्रेसी विधायकों का नाम सामने आने पर भी कांग्रेस अध्यक्ष की किरकिरी हुई थी। कयास लगे कि रामेश्वर उरांव को उसी की सजा मिली। गौरतलब है कि डॉ. रामेश्वर उरांव गठबंधन सरकार में वित्त और खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हैं।