logo

राजीव गांधी ह'त्या'कां'ड की दोषी नलिनी श्रीहरन को मिली 1 महीने की पैरोल, बीमार मां की करेगी सेवा

राजीव गांधी ह'त्या'कां'ड की दोषी नलिनी श्रीहरन को मिली 1 महीने की पैरोल, बीमार मां की करेगी सेवा

द फॉलोअप टीम, दिल्ली: 

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव हत्याकांड के दोषियों में से एक नलिनी श्रीहरन को पैरोल मिली है। राज्य सरकार ने उसकी बीमार मां की याचिका पर नलिनी को 1 महीने की पैरोल दी है। सरकार ने गुरुवार को इस बात की जानकारी मद्रास हाईकोर्ट को ये जानकारी दी है। गौरतलब है कि नलिनी श्रीहरन 2 दशक से भी अधिक समय से जेल में बंद है। फिलहाल उसे पैरोल मिली है। 

तमिलनाडु सरकार ने हाईकोर्ट को बताया
तमिलनाडु सरकार ने पिछले साल फरवरी महीने में मद्रास हाईकोर्ट को सूचित किया था कि राज्य ने राज्यपाल को राजीव गांधी हत्याकांड के सभी सात दोषियों को रिहा करने की मांग की। दोषी लोगों में नलिनी श्रीहरन के पति मुरुगन, सुथिनथिरा, राजा उर्फ संथान, एजी पेरारीवलन, रॉबर्ड पायस, जयकुमार और रविचंद्रन शामिल है। दोषियों में 4 श्रीहरन, संथान, रॉबर्ट पायस और जयकुमार श्रीलंका के नागरिक हैं। 

वेल्लोर के महिला स्पेशल सेल में रखा गया
नलिनी और एक अन्य दोषी को वेल्लोर में महिलाओं के स्पेशल सेल में रखा गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नलिनी श्रीहरन ने एक बार खुदकुशी की कोशिश की थी लेकिन उसके साथी ने उसे ऐसा करते देख लिया था। 21 मई 1991 की राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी। टाडा अदालत ने नलिनी सहित अन्य आरोपियों को मौत की सजा सुनाई थी हालांकि बाद में इसे आजीवन कारावास में बदल दिया था। 

श्रीपेरंबदूर में हुई थी राजीव गांधी की हत्या
गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या उस वक्त कर दी गई थी जब वे श्रीपेरंबदूर में एक चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे थे। रैली के दौरान एक लड़की ने उनसे मिलने और माला पहनाने के बहाने आत्मघाती हमला किया। इस हमले में राजीव गांधी का देहांत हो गया था।