logo

2 महीने में तैयार हो जायेगी राजीव गांधी की प्रतिमा, डॉ. रामेश्वर उरांव ने किया भूमि-पूजन

2 महीने में तैयार हो जायेगी राजीव गांधी की प्रतिमा, डॉ. रामेश्वर उरांव ने किया भूमि-पूजन

द फॉलोअप टीम, रांचीः
राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने आज रांची के जगन्नाथपुर थाना के सामने स्थित राजीव गांधी वरिष्ठ नागरिक उद्यान परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा का शिलान्यास और भूमि पूजन किया। मौके पर डॉ0 रामेश्वर उरांव ने कहा कि दो से ढ़ाई महीने में यह प्रतिमा बनकर तैयार हो जाएगी।
 
राजीव गांधी के नाम पर नहीं थी धरोहर
गौरतलब है कि राजीव गांधी के नाम पर रांची में कोई धरोहर नहीं था, इस कारण  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहने के दौरान 20 अगस्त 2021 को उन्होंने राजीव गांधी वरीष्ठ नागरीक उद्यान्न राज्यवासियों को समर्पित किया था। उसी वक्त यह वायदा किया गया था कि यहां राजीव गांधी की एक प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। 

पूंजीपतियों  को फायदा पहुंचा रही केंद्र
डॉ. उरांव  कहा कि एचईसी समेत अन्य लोक उपक्रमों को केंद्र सरकार बेच कर अपने पूंजीपतियों  को फायदा पहुंचाना चाहती हैं, इस संबंध में राहुल गांधी ने भी संसद में विरोध दर्ज कराया है, एचईसी कैसे बचे, इसके लिए राज्य सरकार भी सभी आवश्यक सहयोग के लिए तैयार हैं। उन्होने कहा एसटी कमीशन के चेयरमैन रहने के दौरान उन्होंने एचईसी का दौरा किया था और उस समय की तत्कालीन सीएमडी अभिजीत घोष से भी बात की थी। विस्थापित 32 गांव का भी दौरा किया था और उन्होंने महसूस किया था कि एचईसी के वजह से देश आगे बढ़ा है, आज इसकी हिफाजत की जरूरत है, और इस जिम्मेदारी से केंद्र सरकार भागना चाहती है और इसको बेचना चाहती है जो होने नहीं दिया जाएगा।

 कई लोग रहे मौजूद 
इस मौके पर पूर्व मंत्री हेमेंद्र प्रताप देहाती और प्रदेश कांग्रेस के नेता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव तथा राजेश गुप्ता छोटू ने नारियल फोड़कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर आधारशिला रखी। राजीव गांधी प्रतिमा शिलान्यास कार्यक्रम में अभिषेक साहू, संजीत यादव,गोपाल झा,संजय कुमार, विवेक यादव, कैलाश मुखोपाध्याय, दिलीप कुमार, कुमुद रंजन एवं काफी संख्या में एचईसी के सेवानिवृत्त कर्मचारी  मौजूद थे।