logo

ट्विटर पर एक बार फिर ट्रैंड हुआ रामभक्त गोपाल, जानिये लाइव वीडियो में अल्पसंख्यकों को लेकर उसने क्या कहा

10627news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची : 
ट्विटर पर एक बार फिर से राम भक्त गोपाल ट्रेंड कर रहा है। कुछ लोग गोपाल के समर्थन में ट्वीट कर रहे हैैं, तो कुछ उसकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। ्#arrestrambhakthgopal और #मैं_रामभक्त_गोपाल_के_साथ_हूं जैसे ट्रेंड ट्विटर पर नजर आ रहे हैं। दोनों तरह की लगभग 1 लाख से ज्यादा ट्वीट्स हो चुके हैं। इस बीच गोपाल की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर शेयर की जा रही है, जिसमें वो मुसलमानों की सामुहिक हत्या करने की बात कर रहा है और अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा है। 
 
कौन है राम भक्त गोपाल
याद दिला दें कि 30 जनवरी 2020 को जामिया मिलया इस्लामिया के सामने CAA और NRC के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर गोपाल ने गोली चलाई थी। तब पुलिस ने उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उस दौरान भी गोपाल को लेकर सोशल मीडिया का बाजार गर्म रहा था। और अब फिर से राम भक्त गोपाल चर्चा में है। इस बार वजह उसकी एक लाइव वीडियो है, जिसमें वो मुसलमानों को काटे जाने की बात कर रहा है। वो कह रहा है 'जब ***** काटे जाएंगे, राम राम चिल्लाएंगे। वीडियो में गोपाल यह भी कहता नजर आ रहा है कि वो अपनी बात पर कायम है और वो मुसलमानों को पाकिस्तान भेज देगा और इन बातों के लिए वह जेल जाने को भी तैयार है। 

इसलिए लोग कर रहे हैं गिरफ्तारी की मांग 
ये भड़काऊ वीडियो आने के बाद लोग उसे गिरफ्तार करने की मांग कर  रहे हैं। ट्विटर पर पुलिस के आधिकारिक ट्विटर पेज को टैग कर राम भक्त गोपाल को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। दूसरी तरफ लोग रामभक्त के समर्थन में भी दिख रहे है | ट्विटर पर 55 हज़ार लोगों ने उसके समर्थन में ट्वीट कर ये लिखा कि हम राम भक्त गोपाल  हैं। हाल ही में  राम भक्त गोपाल हरियाणा के पटौदी में हुई जनसभा में भी भाषण देते हुए धर्म विशेष को लेकर आपत्तिजनक बातें कही थीं।