logo

केंद्रीय नेतृत्व के बुलावे पर रामेश्वर उरांव भी दिल्ली तलब

4716news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची 
झारखंड के वित्त मंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव केंद्रीय नेतृत्व के बुलावे पर दिल्ली गए हैं। दिल्ली में उनकी मुलाकात कांग्रेस के केंद्रीय सचिव केसी वेणुगोपाल से मिलेंगे। उनसे मिलकर रामेश्वर झारखंड में हो रहे कार्यों का ब्यौरा देंगे, जिसकी समीक्षा पार्टी के हाईकमान द्वारा की जाएगी। रामेश्वर उरांव से पहले मंत्री आलमगीर आलम और बन्ना गुप्ता भी दिल्ली जाकर केसी वेणुगोपाल से मुलाकात कर चुके हैं। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के मंत्री बादल भी जाकर दिल्ली में मुलाकात करने वाले हैं। 

ये भी पढ़ें....

बंगाल चुनाव का मद्देनजर अहम है मुलाकात 
बता दें कि पार्टी हाइकमान झारखंड में हो रहे कार्यों पर नदर रख रही है। इसलिए राज्य के मंत्रियों को बुलाकर उनसे जानकारी लेकर काम की समीक्षा कर रही है। दूसरी ओर पड़ोसी राज्य बंलाग में चुनाव है। इसलिए भी यह मुलाकात अहम मानी जा रही है। झारखंड की सीमा से सटे बंगाल के क्षेत्रों में काफी संख्या में आदिवासी हैं और झारखंड की क्षेत्रीय पार्टियां भी उनमें अपना भाग्य आजमा रही है।