द फॉलोअप टीम, मुंबई:
रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ब्रह्मास्त्र का मोशन पोस्टर कल यानी बुधवार को रिलीज होने वाला है। फिल्म में रणबीर कपूर अलौकिक शक्तियों के साथ दिख रहे हैं। रणबीर कपूर ने मोशन पोस्टर की रिलीज से पहले फिल्म की एक झलक अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से फैंस के साथ साझा की है। शेयर करते हुए रणबीर कपूर ने बहुत प्यारा संदेश भी लिखा है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि उनकी बाकी फिल्मों की तरह फैंस इस फिल्म को भी प्यार देंगे।
रणबीर कपूर ने क्या कुछ लिखा है
रणबीर कपूर ने लिखा कि इसे हमारी टीम में हर कोई मोशन पोस्टर कहता है। हमारे मोशन पोस्टर की लांचिंग के साथ ही हमारी यात्रा का बहुत महत्वपूर्ण क्षण शुरू होता है। लगता है कि आखिरकार हम अपनी फिल्म का एक टुकड़ा ब्रह्मांड में डाल रहे हैं। एक इकाई के रूप में इसमें मिस्टर बी की आवाज है। ये यात्रा उनकी उर्जा और उनके आशीर्वाद से शुरू होनी थी। रणबीर की तस्वीर है जो हमारी फिल्म की शूटिंग की शुरुआत में ही खींची गई थी। आखिरकार ब्रह्मास्त्र जाग रहा है।

बिग ने भी ट्विटर पर किया शेयर
फिल्म में अहम किरदार निभा रहे अमिताभ बच्चन ने भी ट्विटर पर इसे शेयर किया है। लिखा है कि ब्रह्मास्त्र को दुनिया के साथ साझा करने की हमारी यात्रा आखिरकार शुरू हो रही है। प्यार..प्रकाश और आग। अमिताभ बच्चन ने फिल्म की जो झलक साझा की है उसमें बैकग्राउंड में बिग बी की आवाज में कविता सुनाई दे रही है। बिग कहते नजर आ रहे हैं, धरती का कण-कण कांप उठेगा जब इस युद्ध का शंखनाद बजेगा। अंत का ये आरंभ है। जाग रहा ब्रह्मास्त्र है।
अयान मुखर्जी हैं फिल्म के निर्देशक
गौरतलब है कि फिल्म के निर्माता करण जौहर ने भी सोमवार को बताया था कि जल्द ही ब्रह्मास्त्र का मोशन पोस्टर रिलीज किया जायेगा। फिल्म के मुख्य किरदार शिवा से भी सबको परिचित करवाया जायेगा। गौरतलब है कि फिल्म सुपर-नैचुरल शक्तियों पर आधारित है। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में हैं। निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है।